CM भूपेश बघेल ने BCCI को दी जीत की बधाई, कहा- छत्तीसगढ़ में अगले मैच की मेजबानी की आशा करते हैं
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को खेले गए भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच को देखने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी पहुंचे।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट मैच खेला गया। भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए इस मुकाबले को देखने के लिए राज्य के सीएम भूपेश बघेल भी पहुंचे। भूपेश बघेल के साथ राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्री और सांसद भी मौजूद थे।दूसरे एक एकदिवसीय के सफल आयोजन से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गदगद नजर आए। न सिर्फ उन्होंने स्टेडियम पहुंचकर मैच का आनंद लिया बल्कि टीम इंडिया की जीत के बाद हाथ से चौके मारने का इशारा कर अपनी खुशी भी जाहिर की।
इसके बाद उन्होंने BCCI को टैग करते हुए ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि 'और हम जीत गए। भारतीय टीम की शानदार बॉलिंग और बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच में भारत की जीत सुनिश्चित की। इस मैच के साथ छत्तीसगढ़ ने बहुत स्मृतियां एकत्रित की हैं। हम पुन: छत्तीसगढ़ के अगले मैच की मेजबानी की आशा करते हैं।'
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में शनिवार को खेले गए भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे मैच को देखने मुख्यमंत्री भी पहुंचे। जहां उन्होंने रायपुर पहुंचे BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री से मुलाकात की।
टॉस के बाद रोहित भूले बैटिंग लें या बॉलिंग
दूसरे वनडे में शनिवार को टॉस के दौरान बड़ा ही रोचक नजारा देखने को मिला। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ के हाथ सिक्का था, साथ ही टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम थे। सिक्का श्रीनाथ ने उछाला और रोहित ने टॉस जीत लिया। टॉस के बाद रोहित करीब 15 सेकंड तक सोचते रहे कि बैटिंग लेना है या बॉलिंग। बाद में रोहित ने बॉलिंग चुनने की बात कही। देर से निर्णय लेने के बारे में जब कॉमेंट्रेटर रवि शास्त्री ने पूछा तो उन्होंने कहा कि पिच को लेकर ड्रेसिंग रूम में हम लोगों ने इतना डिस्कशन किया कि मुझे याद ही नहीं रहा कि साथी खिलाड़ियों ने मुझे क्या कहा था।' इतना कहकर वे हंस दिए।












Click it and Unblock the Notifications