झारखण्ड को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाएगी 'शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना'
झारखण्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब झारखण्ड के अनुसुचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चों को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्
रांची, 22 अगस्त 2022: झारखण्ड के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब झारखण्ड के अनुसुचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली बच्चों को ब्रिटिश हाई कमीशन द्वारा शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा अधिकतम पांच छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा छात्रवृत्ति योजना के साथ साझेदारी करते हुए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू की। यह वैश्विक छात्रवृत्ति योजना अपने आप में अनूठी है, अब यहां के वंचित समाज के प्रतिभाशाली बच्चों को वैश्विक छात्रवृत्ति मिलेगी।

करार करेगी राज्य सरकार
इस संबंध में राज्य सरकार और विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय (एफसीडीओ) ब्रिटिश उच्चायोग, नई दिल्ली के साथ 23 अगस्त को MoU किया जाएगा। इससे पूर्व तक झारखण्ड सरकार मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के जरिए यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एण्ड नॉर्थेन आयरलैण्ड के चयनित संस्थानों/विश्वविद्यालयों के चयनित पाठ्यक्रम में अध्ययन हेतु वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। अब अन्य वर्गों यथा अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को इससे लाभान्वित किया जाएगा
पांच स्टुडेंट्स का चयन होगा
इस MoU अन्तर्गत प्रत्येक शैक्षणिक वर्ष के लिए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना हेतु अधिकतम 05 (पांच) छात्र/छात्राओं का चयन किया जायेगा। चयनित पांच छात्र/छात्राओं का सम्पूर्ण ट्यूशन फीस झारखण्ड सरकार वहन करेगी। वहीं शेष लागतों का वहन विदेश राष्ट्रमंडल और विकास कार्यालय ब्रिटिश उच्चायोग (एफसीडीओ) द्वारा किया जायेगा। MoU के तहत सभी भुगतान भारत सरकार के द्वारा अनुमोदित दिशा निर्देश के आलोक में होगा।
एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति
स्कॉलरशिप के तहत शैक्षणिक वर्ष 2023- 24 (जिसके लिए अगस्त 2022 में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं) में शुरू होगी, जो तीन वर्ष के लिए प्रभावी रहेगी। ऐसे में छात्रों को शैक्षणिक वर्ष 2023/24, 2024/25 और 2025/26 के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जा सकेगी। शैक्षणिक वर्ष 2026-27 में छात्रवृत्ति प्राप्त आवेदनों के अनुरूप एमओयू को मार्च 2026 तक के लिए किया जाएगा। शेवनिंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति के लिए छात्र/छात्राओं को शैक्षणिक शिक्षण शुल्क के साथ परीक्षा एवं थीसिस शुल्क, एकल छात्र के लिए रहने का खर्च हेतु पर्याप्त मासिक भत्ता, एक भत्ता पैकेज तथा निवास स्थान से स्वीकृत मार्ग के लिए एक वापसी विमान किराया (इकनोमी क्लास) ताकि आने-जाने की यात्रा को कवर करने भुगतान किया जायेगा। यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन के मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में एक वर्षीय मास्टर डिग्री के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जायेगी।
मुख्यमंत्री ने निभाया वादा, वैश्विक छात्रवृत्ति की भी व्यवस्था
स्कॉलरशिप योजना के तहत सितंबर 2021 में जब चयनित सात छात्र/छात्राएं उच्च शिक्षा के लिए विदेश जा रहे थे। उस समय मुख्यमंत्री ने कहा था कि जल्द अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समुदाय के प्रतिभाशाली युवाओं को भी उच्च शिक्षा का अवसर दिया जायेगा। अपने वादे के अनुसार मुख्यमंत्री ने एक वर्ष से भी कम समय में इन बच्चों का विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण करने मार्ग प्रशस्त किया गया। साथ ही, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रयास से ब्रिटिश उच्चायोग द्वारा अधिकतम पांच छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतु मरङ गोमके जयपाल सिंह मुण्डा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के साथ साझेदारी करते हुए शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना शुरू की।
10 से बढ़कर संख्या हुई 25
मालूम हो कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत पूर्व में अधिकतम 10 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही थी, लेकिन अब अधिकतम 25 छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जाएगी। झारखण्ड के अनुसूचित जनजाति के अधिकतम 10, अनुसूचित जाति के अधिकतम पाँच, अल्पसंख्यक के अधिकतम तीन एवं पिछड़ा वर्ग के अधिकतम सात प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को चयनित कर प्रत्येक वर्ष विदेश में स्थित अग्रणी विश्वविद्यालयों और संस्थानों के चयनित कोर्स में उच्च स्तरीय शिक्षा यथा मास्टर्स/एम.फिल.हेतु छात्रवृति प्रदान की जायेगी। अब योजना को और सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई शेवनिंग मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति योजना उच्च शिक्षा की राह को और आसान बनाएगा।
शेवनिंग मारंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 1 नवंबर, 2022 है। अधिक जानकारी के लिए कृपया देखें: https://www.chevening.org/scholarship/india/












Click it and Unblock the Notifications