चरणजीत सिंह चन्नी ने की प्रियंका गांधी को UP में सीएम फेस बनाने की वकालत, बोले- 'वो शेरनी हैं'

चंडीगढ़/लखनऊ, 22 जनवरी। यूपी में सीएम उम्मीदवार को लेकर अपने बयान से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी चर्चा में हैं। अब इस पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की भी प्रतिक्रिया आ गई है। सीएम चन्नी ने प्रियंका को शेरनी बताते हुए कहा कि अगर वह उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनती हैं तो कोई टक्कर ही नहीं होगी। एक समाचार चैनल से बातचीत में सीएम चन्नी ने कहा, 'प्रियंका गांधी तो शेरनी है, उन्हें आगे लाना चाहिए। अगर वह यूपी में सीएम बनती हैं तो इससे ज्यादा बढ़िया क्या बात होगी। पूरे प्रदेश का कायाकल्प हो जाएगा।'

Charanjit Singh Channi demands Priyanka Gandhi to be made CM face in UP

प्रियंका ने सीएम फेस पर क्या कहा था
गौरतलब है कि एक दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस का मेनिफेस्टो जारी करते वक्त प्रियंका से सवाल किया गया था कि यूपी में उनका सीएम उम्मीदवार कौन होगा? प्रियंका ने इस पर कहा कि क्या आपको कांग्रेस की तरफ से कोई और चेहरा दिख रहा है? जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह ही सीएम चेहरा बनेंगी तो प्रियंका ने सिर्फ इतना कहा कि उनका चेहरा हर जगह दिख रहा है। हालांकि बाद में प्रियंका ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह यूपी चुनाव में लड़ सकती हैं लेकिन यह नहीं मान सकती कि वह मुख्यमंत्री की उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: यूपी चुनाव: ओवैसी का इन दो पार्टियों के साथ गठबंधन, कहा- सरकार आई तो बनाएंगे 2 सीएम

'चिढ़कर बोला था कि मैं ही सीएम हूं'
समाचार एजेंसी एएनआई से प्रियंका गांधी ने कहा, 'मेरी पार्टी कहीं-कहीं पर ये तय करती है कि सीएम का चेहरा कौन बनेगा और कहीं पर तय नहीं करती है, ये पार्टी का तरीका है। मैं ये नहीं कह रही हूं कि सीएम का चेहरा मैं ही हूं, वो मैंने चिढ़ कर कह दिया क्योंकि बार-बार वो ही सवाल पूछे जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+