यूपी चुनाव: ओवैसी का इन दो पार्टियों के साथ गठबंधन, कहा- सरकार आई तो बनाएंगे 2 सीएम

लखनऊ, 22 जनवरी: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही हैं, वैसे-वैसे सियासी सरगर्मियां भी परवान पर चढ़ रही है। एक तरफ जहां सपा-बीजेपी छोटे-छोटे दलों के साथ गठबंधन कर अपनी चुनावी नैय्या पार लगाने की कोशिश कर रही है तो दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम भी अपने पूरे दम के साथ चुनावी रण में उतर चुकी हैं। पार्टी अब तक करीब 24 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी हैं, जिसमें हिंदू और दलित भी प्रत्याशी बनाए गए हैं। इस बीच शनिवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश में दो क्षेत्रिय दलों के साथ गठबंधन का ऐलान किया है।

Recommended Video

    UP Election 2022: Owaisi का इन दो पार्टियों के साथ गठबंधन, निकाला ये नया फॉर्मूला | वइंडिया हिंदी
    Asaduddin Owaisi

    एआईएमआईएम प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश में बाबू सिंह कुशवाहा और भारत मुक्ति मोर्चा के साथ गठबंधन की घोषणा की है। इसी के साथ उन्होंने कहा, "अगर हमारा गठबंधन सत्ता में आता है तो 2 मुख्यमंत्री होंगे, एक OBC समुदाय से और दूसरा दलित समुदाय से, वहीं मुस्लिम समुदाय के 3 उप मुख्यमंत्री होंगे।"

    लगातार सपा और बीजेपी पर निशाना साधने वाले ओवैसी यूपी चुनाव में अलग रणनीति के तहत काम कर रहे हैं। यूपी में सत्ता पर काबिज होने का सपना करने वाले ओवैसी दलित, ओबीसी और मुस्लिम समुदाय को साथ लेकर चलने की हामी भर रहे हैं, जिसके तहत उन्होंने दो सीएम और तीन उपमुख्यमंत्रियों का फॉर्मूला निकाला है।

    अब तक 3 लिस्ट के जरिए 24 उम्मीदवार उतारे

    वहीं यूपी चुनाव में 80 से 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करने का दावा करने वाली ओवैसी की पार्टी इस बार नई रणनीति के साथ दिख रही हैं। अब तक तीन लिस्ट के जरिए 24 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं, जिसमें एआईएमआईएम ने हिंदू और दलित समाज के लोगों को भी टिकट दिया है। आपको बता दें कि यूपी में 7 चरणों में मतदान किया जाएगा, पहला चरण 10 फरवरी को होगा, जबकि अंतिम चरण 07 मार्च को संपन्न होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+