Chandrayaan 3: सीएम हेमंत सोरेन ने इसरो और देशवासियों को दी बधाई, रांची में दीपावली जैसा उत्सव

चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक अपना मिशन भेजने वाला भारत पहला देश बन गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों की इस महान उपलब्धि का जश्न पूरे देश में मन रहा है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और सूबे के मंत्री एवं सांसदों ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं. झारखंड के नेता इस महान उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं.
हेमंत सोरेन की प्रतिक्रिया - अद्भुत!! अविस्मरणीय!

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष सह प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा- अद्भुत!! अविस्मरणीय!! तिरंगे की आन-बान और शान चंद्रमा पर पहुंच गया. देश के हमारे महान वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत, दृढ़ता और लगन की बदौलत चंद्रयान-3 आज चंद्रमा पर उतर गया. अंतरिक्ष महाशक्ति के रूप में देश एक बार फिर पुरजोर तरीके से स्थापित हो गया है. इस ऐतिहासिक अवसर पर इसरो की पूरी टीम सहित समस्त देशवासियों को अनेक-अनेक बधाई और जोहार. जय विज्ञान! जय हिंद!

CM Hemant Soren
इसरो ने किया ये ट्वीट
हेमंत सोरेन ने उस इसरो के उस ट्वीट को रिप्लाई करते हुए किया, जिसमें इसरो ने कहा था- चंद्रयान-3 मिशन : भारत, मैं अपनी मंजिल पर पहुंच गया हूं और आप भी!' चंद्रयान-3 की चांद पर सफल लैंडिंग हो गयी है. बधाई हो, भारत!

बाबूलाल मरांडी बोले- भारत ने चांद के दक्षिणी भाग पर कदम रखा
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस तरह से चंद्रयान-3 की सफलता पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने ट्वीट किया :
1947...भारत आजाद हुआ
1971...बांग्लादेश का उदय हुआ
2023...भारत ने चांद के दक्षिणी भाग पर कदम रखा
आजसू सुप्रीमो ने चंद्रयान-3 की सफलता की दी बधाई
ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) पार्टी के सुप्रीमो और झारखंड के पूर्व उप-मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने देश के वैज्ञानिकों की इस महान उपलब्धि पर कहा, 'चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग पर इसरो के प्रतिभावान वैज्ञानिकों एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.'
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान में जनजातीय मामलों के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी है. उन्होंने कहा, टीम इसरो को बधाई. चंद्रयान-3 लैंडरविक्रम ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा.
अन्नपूर्णा देवी बोलीं- भारत गौरव के साथ चांद पर पहुंचा
कोडरमा की सांसद और केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने देश को गौरवान्वित करने वाले पल पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, 'जय हो. भारत गौरव के साथ चांद पर पहुंच गया है. भारत विश्व के नेतृत्वकर्ता की भांति नये अंतरिक्ष युग में प्रवेश कर गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व में देश अपने हर संकल्प को सिद्धि तक पहुंचा रहा है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारत और टीम इसरो को बधाई.'
ये पल अविस्मरणीय है!

ये क्षण अभूतपूर्व है!
ये क्षण नए भारत के जयघोष का है!
ये क्षण जीत के चंद्रपथ पर चलने का है!
ये क्षण भारत में नई ऊर्जा,नए विश्वास,नई चेतना का है!
गर्व है कि मैं भी इस अमूल्य क्षण की साक्षी बनीं!
मिथिलेश ठाकुर बोले - इसरो के वैज्ञानिकों को सलाम
झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, 'चांद पर जय हिंद! चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर इसरो (ISRO) के वैज्ञानिकों को सलाम. आज भारतीय वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रच दिया. आज हम सब भारतवासी गौरव की अनुभूति कर रहे हैं. हमें अपने वैज्ञानिकों पर गर्व है. जय हिंद!

जयंत सिन्हा ने ऐसे बयां की खुशी
स्वर्ग के सम्राट को जाकर खबर कर दे
रोकिए, जैसे बने इन स्वप्नवालों को,
स्वर्ग की ही ओर बढ़ते आ रहे हैं वे
चांद पर भारत.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+