चंद्रबाबू नायडू ने उठाया 'अरुद्रा' के उत्पीड़न का मुद्दा, आंध्र प्रदेश के DGP को लिखी चिट्ठी
आंध्र प्रदेश में विपक्ष के नेता और टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने पुलिस उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को एक चिट्ठी लिखी है।
पुलिस महानिदेशक को लिखी चिट्ठी में चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि सड़क और भवन मंत्री दादिसेट्टी रामलिंगेश्वर राव (राजा) के आदेश पर दो पुलिस कांस्टेबलों द्वारा काकीनाडा जिले के शंखावरम मंडल में अन्नवरम गांव के अरुद्रा नामक महिला का उत्पीड़न किया गया। इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए।

अपनी चिट्ठी में चंद्रबाबू नायडू ने लिखा, 'अरुद्रा अपनी व्हीलचेयर पर बैठी बेटी साई लक्ष्मी चंदना के इलाज के लिए जूझ रही है। उसके इलाज के लिए करीब 2.5 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। लेकिन, उसके परिवार पर दो पुलिस कॉस्टेबल के जरिए दबाव डाला गया कि वो अपनी 40 लाख रुपये की संपत्ति को महज 10 लाख रुपए में बेचे। वहीं, जब अरुद्रा ने अपनी प्रार्थना मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी तक पहुंचाने की कोशिश की, तो जिला प्रशासन ने उसकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया।'
चंद्रबाबू नायूड ने आगे लिखा, 'यह स्पष्ट रूप से राज्य सरकार की तरफ से कई गई एक जबरदस्ती है। ऐसे हालात में मेरा आपसे अनुरोध है कि मामले की जांच कराकर और अपराधियों को सजा दिलाकर पीड़िता अरुद्रा को न्याय दिलाया जाए। इसके साथ ही, साईं लक्ष्मी चंदना को उचित इलाज प्रदान करना भी बहुत जरूरी है।'












Click it and Unblock the Notifications