चंद्रबाबू नायडू ने पूछा, 'विवेकानंद रेड्डी मामले में CBI जांच का विरोध क्यों कर रहे सीएम जगन'
रायलसीमा जोनल बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'हर बीतते दिन के साथ इस मामले में अनगिनत मोड़ आए क्योंकि अभियुक्त सजा से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कहा कि पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या करने वालों को सजा जरूर मिलेगी। नायडू ने कहा कि विवेकानंद रेड्डी की हत्या वकीलों, जांच एजेंसियों, कानून के छात्रों और देश के लोगों के लिए एक केस स्टडी होगी।
रायलसीमा जोनल बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए चंद्रबाबू नायडू ने कहा, 'हर बीतते दिन के साथ इस मामले में अनगिनत मोड़ आए, क्योंकि अभियुक्त सजा से बचने की पूरी कोशिश कर रहे हैं।
चंद्रबाबू नायडू ने आरोप लगाया कि 2019 के आम चुनावों में सत्ता हासिल करने के लिए, वाईएसआरसीपी ने जनता का ध्यान भटकाने के मकसद से एक प्रोपेगैंडा के तहत टीडीपी को हत्या के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए झूठा प्रचार किया था।
उन्होंने जनता को याद दिलाया कि विपक्षी नेता के तौर पर वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने हत्या की सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन आश्चर्य है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद वह सीबीआई जांच का विरोध कर रहे हैं।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अगर वाईएसआरसीपी सरकार इस मामले में शामिल वास्तविक दोषियों को दंडित करने की इच्छुक है, तो उसे सीबीआई जांच का स्वागत करना चाहिए।
तेदेपा प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने लोगों से वाईएस विवेकानंद रेड्डी की बेटी सुनीता का समर्थन करने का आह्वान किया, जो अपने पिता की हत्या करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए अकेली लड़ाई लड़ रही हैं। नायडू ने कहा कि इस मामले के दोषी सजा से बचने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications