चंद्रबाबू ने सीईसी से की शिकायत- आंध्र प्रदेश में Poll मशीनरी को फ्री होकर काम करने नही है इजाजत
तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य की मतदाता सूची में अनियमितताओं और घोर उल्लंघन को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) से शिकायत की है।
नायडू ने मुख्य चुनाव आयुक्त को 11 पन्नों के पत्र भेजा है। नायडू ने अपनी इस शिकायत में चुनाव आयोग को बताया है प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार चुनाव मशीनरी पर भारी राजनीतिक दबाव बना रही है। उसे राज्य में स्वतंत्र रूप से कार्य करने की अनुमति नहीं है।

नायडू ने वोटर लिस्ट के बृहद रिव्यू में कई उल्लंघनों की ओर इशारा किया है। इसके साथ ही टीडीपी सुप्रीमो ने चुनाव पैनल से अगले साल आंध्र प्रदेश विधानसभा के लिए स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए वोटर लिस्ट को लेकर जरूरी कदम उठाने की मांग चूनाव आयुक्त से की है।
प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी ने राज्य की तिरुपति लोकसभा सीट पर उपचुनाव और मतदाता सूची में संशोधन सहित कई अन्य मुद्दों के संबंध में चुनाव आयोग (ईसी) को कई (representations) दिए हैं।
पत्र में चंद्रबाबू ने कहा कि चुनाव आयोग ने कुछ मामलों में देरी की जो सत्तारूढ़ पार्टी के असाधारण राजनीतिक दबाव के कारण हुई। पूर्व सीएम नायडू ने आरोप लगाया कि केस दर्ज करने और ट्रांसफर करने और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जांच दर्ज करने से प्रशासनिक मशीनरी को खामोश कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications