हरियाणा-पंजाब के बीच बनी बात, चंडीगढ़ के भगत सिंह इंटरनेशऩल एयरपोर्ट के साथ लिखा जाएगा इन 3 शहरों का नाम
हरियाणा-पंजाब के बीच बनी बात, चंडीगढ़ के भगत सिंह एयरपोर्ट के साथ लिखा जाएगा इन 3 शहरों का नाम
चंडीगढ़। हरियाणा और पंजाब सरकार के बीच सहमति बनने के बाद चंड़ीगढ़ के शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट के नाम के साथ मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला तीनों शहरों का नाम लिखा जाएगा। इन तीनों शहरों के नामों को शॉर्ट फॉर्म में MCP लिखा जाएगा। चंडीगढ़ के इस एयरपोर्ट का नाम अब शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट एमसीपी होगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के बीच हुई बैठक में एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह को समर्पित करने का फैसला लिया गया। दोनों राज्यों के बीच जब एयरपोर्ट के नाम के साथ शहर का नाम लिखने को लेकर बात आई तो इस मुद्दे पर काफी देर तक चर्चा होती रही।
चंडीगढ़ के इस एयरपोर्ट के निर्माण में पंजाब सरकार, हरियाणा सरकार और केंद्रशासित राज्य चंडीगढ़ का बराबर का योगदान है। तीनों राज्य इस बात पर अड़े हुए थे कि एयरपोर्ट के साथ उनके शहरों के नाम लिखे जाएं, लेकिन किसी एक नाम पर सहमति नहीं बन पा रही थी।
पंजाब सरकार के साथ हुई बैठक में जब हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने यह प्रस्ताव आया कि एयरपोर्ट के साथ मोहाली और चंडीगढ़ का नाम लिखा जाना चाहिए तो दुष्यंत चौटाला ने इसका प्रतिवाद करते हुए कहा कि एयरपोर्ट के निर्माण में हरियाणा का पूरा योगदान है। इसलिए इसमें पंचकूला को भी शामिल किया जाना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications