भगत सिंह के नाम पर होगा चंडीगढ़ एयरपोर्ट, डिप्टी सीएम चौटाला ने पीएम का किया धन्यवाद

चंडीगढ़,25 सितंबरः हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट को 28 सितंबर के बाद बलिदानी भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। यह उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस कार्य के लिए वे और पंजाब के मुख्यमंत

चंडीगढ़,25 सितंबरः हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि चंडीगढ़ एयरपोर्ट को 28 सितंबर के बाद बलिदानी भगत सिंह के नाम से जाना जाएगा। यह उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है। इस कार्य के लिए वे और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिले थे। रविवार को मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने यह उपहार उन्हें चौधरी देवी लाल की जयंंती पर दिया है। यह बात दुष्यंत चौटाला ने आरकेएम पैलेस में पत्रकारों को कही। उनके साथ मुख्य रूप से जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला भी थे।

Recommended Video

      Mann Ki Baat: PM Modi का बड़ा ऐलान, बदला जाएगा Chandigarh Airport का नाम | वनइंडिया हिंदी *News
      dushyat

      दुष्यंत चौटाला और डा. अजय चौटाला ने पार्टी के अन्य विधायकों के साथ मिलकर पहले सेक्टर-20 में सवा 11 फीट की ताऊ देवीलाल की प्रतिमा का अनावरण किया। उसके बाद आरकेएम पैलेस में कार्यकर्ताओं की मीटिंग ली। दुष्यंत ने कहा कि कैथल के इस पार्क का नाम ताऊ देवीलाल के नाम से था, लेकिन मूर्ति की कमी थी। इसकी सबसे ज्यादा खुशी डा. अजय सिंह चौटाला को हो रही है। उनका सपना है कि प्रदेश के सभी जिलों में चौधरी देवीलाल की प्रतिमा हो ताकि वहां के लोग यह जान सकें कि देश की उन्नति में देवीलाल का कितना योगदान रहा है। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह, कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली, विधायक ईश्वर सिंह, विधायक अमरजीत ढांडा, विधायक रामकरण काला, नवनियुक्त चेयरमैन राजेंद्र लितानी, जिलाध्यक्ष धूप सिंह माजरा मौजूद थे।

      ग्रामीण आंचल को उन्नत करना जरूरी

      दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज के समय में ग्रामीण आंचल को उन्नत और सशक्त करना बहुत जरूरी है। इसके लिए दिसंबर तक प्रदेश के ग्रामीण एरिया में 108 डिजिटल लाइब्रेरी खोली जाएंगी। इसका फायदा ग्रामीण युवाओं को होगा। युवा पेपरों की अच्छी तैयारी कर सकेंगे। उसके बाद आइएएस, आइपीएस और केंद्र की नौकरियों में भी ग्रामीण युवा आगे रहेंगे। चौधरी देवीलाल पढ़ाई की अहमियत समझते थे। वे कहते थे कि असली भारत गांवों में बसता है। आज भी देश की 70 प्रतिशत आबादी गांव में है। बुढ़ापा पेंशन की शुरुआत की थी। आज उनकी पार्टी बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन दे रही है। जल्द ही इस राशि को बढ़ाने का काम किया जाएगा।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+