CET Exam 2022: रोडवेज का सिस्टम फेल, एडवांस बुकिंग कराने पहुंचे अभ्यर्थियों बेकाबू

चंडीगढ़। सीईटी (कामन एलिजिबिलिटी टेस्ट) परीक्षा करवाने को लेकर रोडवेज प्रशासन का बनाया हुआ मास्टर प्लान फेल साबित हुआ। शुक्रवार दोपहर को भारी संख्या में अभ्यर्थी हिसार डिपो में एडवांस बुकिंग कराने पहुंचे। मगर अभ्यर्थियों की भीड़ बेकाबू हो गई और रैलिंग तोड़कर अंदर घुस गई। ऐसे में हादसा हाेने से टल गया, क्योंकि एडवांस बुकिंग करने वाले रोडवेज कर्मी भी घायल होने से बच गए।

 CET Exam 2022: Roadways system failed, uncontrollable candidates arrived for advance booking, police lathi niece

इस बीच एडवांस बुकिंग बंद कर दी गई। इससे अभ्यर्थियों में रोष छा गया और पुलिस व कर्मियों के साथ बहस हो गई। उस दौरान अभ्यर्थियों की भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठी चार्ज तक करना पड़ा। इसकी सूचना पाकर एडीसी नीरज कुमार भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरटीए व रोडवेज जीएम के साथ बैठक की। रोडवेज प्रशासन को भी अपना प्लान बदलना पड़ा।

इसके बाद एडीसी ने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि सभी अभ्यर्थियों को बसें उपलब्ध करवाई जाएगी। किसी भी अभ्यर्थी को एडवांस बुकिंग कराने की जरूरत नहीं हैं। सभी अभ्यर्थी समय पर बस स्टैंड पर पहुंचे। उनको बस की सुविधा मिलेगी। इसके बाद एडीसी ने बस स्टैंड, पुलिस लाइन सहित आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया, जहां पर बसें खड़ी करनी है। अभ्यर्थी भी काफी देर तक बस स्टैंड पर घूमते रहे। इसके चलते भारी पुलिसबल भी तैनात रहा। युवक व युवतियां भी बस के इंतजार में खड़ी रही। ग्रामीण रूटों पर बसें भी प्रभावित रही। ऐसे में बसों में अभ्यर्थियों की भीड़ रही।

जिस अभ्यर्थी का सुबह की शिफ्ट में पेपर है तो वह रात्रि 2 बजे वाली बस से रवाना हो। रात्रि 2 बजे से ही बस रवाना होना शुरू हो जाएगी। किसी अभ्यर्थी का शाम की शिफ्ट में पेपर है तो वह सुबह 7 बजे वाली बस से रवाना हो। चार से पांच लंबे रूट है, जिनके लिए बसों की व्यवस्था होगी। हांसी व हिसार बस स्टैंड से बसें जाएंगी। हिसार से 10 जिलों से अभ्यर्थी जाएंगे। उनको पुलिस लाइन व बस स्टैंड पर ठहराया जाएगा। परीक्षा के समय बसें जाएंगी। हिसार डिपो से रोडवेज प्रशासन व आरटीए ने रोडवेज की 117 बसें, सोसायटी की 227 बसें और 545 प्राइवेट स्कूलों की बसों का प्रबंध किया है। सुबह व शाम की शिफ्ट के अनुसार 800 बसों की जरूरत है।

ग्रामीण क्षेत्र से करीब 15 से 20 प्रतिशत अभ्यर्थी शुक्रवार दोपहर व शाम को ही रवाना हो गए। 10 से 15 प्रतिशत अभ्यर्थी प्राइवेट वाहनों से रवाना हुए और कुछ रात्रि को रवाना होंगे। कोई भी अभ्यर्थी एक दिन पहले बस में एडमिट कार्ड दिखा निशुल्क सफर कर सकता है। यह भी रोडवेज ने छूट दे दी है। इसके लिए स्पेशल सुविधा नहीं होगी। सामान्य तौर पर जाने वाली बसों में ही जाना होगा।

रोडवेज प्रशासन ने यह प्लान बनाया था कि सभी अभ्यर्थियों को एडवांस बुकिंग कर बस में सीट व बस कोड दिया जाएगा, ताकि बाद में कोई दिक्कत न हो। मगर अभ्यर्थियों की भारी संख्या देख प्लान बदलना पड़ा और एडवांस बुकिंग बंद कर दी। अब पहले आओ, पहले पाओ का प्लान लागू होगा। जो अभ्यर्थी समय पर पहुंचेगा, उसी बस में सीट व जगह पाकर रवाना हो।

सीईटी परीक्षा को लेकर सरकार का निशुल्क बस सुविधा का ऐलान अभ्यर्थियों पर भारी पड़ गया। रोडवेज बेड़े में इतनी बसें ही नहीं थी कि सभी को बस सुविधा मिले। अब आरटीए के जरिए प्राइवेट व सोसायटी की बस व प्राईवेट स्कूलों की बसों को हायर किया है। इसके चलते सरकार ने 5 व 6 नवंबर को सरकारी व प्राइवेट शिक्षण संस्थानों की छुट्टी कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+