'युवाओं के लिए AAP सरकार वचनवद्ध', 45 आंगनवाड़ी पदों पर नियुक्ति पत्र देने के बाद अमन अरोड़ा
पंजाब में आम आदमी पार्टी नेतृत्व वाली भगवंत मान सरकार युवाओं का भविष्य बेहतर बनान के प्रयास के साथ रोजगार पर तेजी से फोकस कर रही है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा सुनाम ने दावा किया है कि पंजाब सरकार ने पिछले 1.5 साल में 36,000 से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। अपने विधानसभा क्षेत्र सुनाम में उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि पंजाब युवाओं को सशक्त बनाने के लिए वचनबद्ध है।
पंजाब से प्रत्येक तीन साल के भीतर करीब तीन लाख युवा विदेशों का रुख कर रहे है। इसकी बड़ी वजह शिक्ष और रोजगार है। ऐसे में भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही राज्य को रंगला पंजाब बनाने का सपना देखा है। अब तक 25 हजार सरकारी नौकरियां देने का वादा पंजाब के युवाओं से किया। तब से लेकर आज तक न सिर्फ 36,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। ऐसे में कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कहा कहा है कि युवाओं को मजबूत बनाने के लिए सरकार पूरी ताकत के साथ काम कर रही है।।

वहीं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने अपने निर्वाचन क्षेत्र सुनाम में 45 आंगनबाड़ी वर्करों में और हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे। मंत्री अरोड़ा ने अपने दफ्तर में करवाए एक सादे समागम द्वारा नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान की अगवाई वाली पंजाब सरकार ने राज्य और खास करके आम लोगों के हितों में इंकलाबी तब्दीली लाने के लिए सहिरद यत्न किए हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से बड़ी संख्या में हूनरमंदो को नौकरियां दी गई है।
इससे पहले सीएम भगवंत मान ने पिछले महीने रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा दिया था। सीएम ने इस दिन सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत कार्य करने के लिए 5,714 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपा था। ये नियुक्ति पत्र सीएम ने उस दिन अमृतसर स्थित गुरु नानक देव विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम दौरान दिया।












Click it and Unblock the Notifications