हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय जाने के लिए जल्द मिलेगी बस सेवा, परिवहन मंत्री ने किया ऐलान

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मूलचंद शर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के माध्यम से हर व्यक्ति को सक्षम बनाने का सपना दिखाया ह

Bus service will be available soon to go to Haryana Central University, Transport Minister announced

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में चल रहे चार दिवसीय ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल (महिला) टूर्नामेंट 2022-23 के दूसरे दिन हरियाणा सरकार में परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा व प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा खिलाड़ियों के बीच पहुँचे।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मूलचंद शर्मा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा के साथ-साथ कौशल विकास के माध्यम से हर व्यक्ति को सक्षम बनाने का सपना दिखाया है, जिसे पूरा करना हमारा कर्त्तव्य है। इस दिशा में हरियाणा राज्य के स्तर पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय व श्री विश्वकर्मा स्किल यूनिवर्सिटी, पलवल अग्रणी भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रो. रामबिलास शर्मा उपस्थित रहे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने की।

उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा ने अपने संबोधन में इस आयोजन और विश्वविद्यालय की प्रगति के प्रति हर्ष व संतोष व्यक्त करते हुए कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को बधाई दी और कहा कि आज समय रोजगार पाने की इच्छुक युवा शक्ति के निर्माण से अधिक रोजगार प्रदान करने वाले कौशल सम्पन्न युवाओं को तैयार करने का है और इस दिशा में हम विशेष रूप से कोशिश कर रहे हैं। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रगति के पथ पर अग्रसर है और प्रदेश के अंतिम छोर पर स्थित यह विश्वविद्यालय अपनी सफलताओं के माध्यम से निरंतर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल का उल्लेख करते हुए नियुक्तियों में पारदर्शिता की बात करते हुए कहा कि आज प्रतिभा सम्पन्न युवा अपनी योग्यता के आधार पर रोजगार पा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर कुलपति की ओर से विश्वविद्यालय के लिए बस सेवा उपलब्ध करवाए जाने के आग्रह को लेकर वादा किया कि विश्वविद्यालय जो भी रूट सुझाएगा, उन पर बस सेवाएं अति शीघ्र उपलब्ध करवा दी जाएंगी। इस मौके पर उन्होंने टूर्नामेंट में देश के विभिन्न राज्यों से पहुँची टीमों के खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इससे पूर्व, पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि भारत का इतिहास बेहद गौरवशाली रहा है। रामायण व महाभारत का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिलाओं की महिमा पर प्रकाश डाला। इसी के साथ-साथ उन्होंने उधम सिंह द्वारा विदेश में जाकर भारत में नरसंहार के दोषी की हत्या का उल्लेख करते हुए भारतीय के शौर्य पर पराक्रम पर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि भारत सदा से ही शिक्षा का केंद्र रहा है और जहां तक बात मानवता की है, तो भारत आज संकट के समय में उस तुर्किए के साथ खड़ा है, जो कुछ समय पहले कश्मीर के मुद्दे पर पाकिस्तान का पक्षधर था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+