आंध्र प्रदेश में बनेगा बल्क ड्रग पार्क, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

आंध्र प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क 2000.46 एकड़ के क्षेत्र में काकीनाडा जिले के थोंडांगी में स्थापित किया जाएगा और पार्क के विकास के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है।

andhra pradesh

आंध्र प्रदेश के लिए तीन बल्क ड्रग पार्कों में से केंद्र सरकार की तरफ से एक को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय रसायन और उर्वरक राज्य मंत्री भगवंत खुबा ने इस बात की जानकारी दी है।

केंद्रीय मंत्री भगवंत खुबा ने मंगलवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद जीवीएल नरसिम्हा राव के प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि केंद्र ने आंध्र प्रदेश, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए तीन बल्क ड्रग पार्कों को मंजूरी दी है। आंध्र प्रदेश में बल्क ड्रग पार्क 2,000.46 एकड़ के क्षेत्र में काकीनाडा जिले के थोंडांगी में स्थापित किया जाएगा और पार्क के विकास के लिए आवश्यक भूमि का अधिग्रहण पहले ही किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि बल्क ड्रग पार्क में सामान्य बुनियादी सुविधाओं (सीआईएफ) के विकास की अनुमानित लागत 1,441 करोड़ रुपये है, जिसमें केंद्र का 1,000 करोड़ रुपये का अनुदान शामिल है।

बल्क ड्रग पार्क में निर्माण इकाइयों को राज्य सरकार द्वारा दिए जाने वाले प्रोत्साहन के बारे में पूछे जाने पर, केंद्रीय मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने अन्य लाभों के अलावा, नए एमएसएमई द्वारा निश्चित पूंजी निवेश के लिए लिए गए सावधि ऋण पर 3% की ब्याज सब्सिडी और पांच साल के लिए राज्य द्वारा अर्जित शुद्ध एसजीएसटी की 100% प्रतिपूर्ति की पेशकश की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+