तेलंगाना: महाराष्ट्र से सटे जिलों में BRS का आउटरीच अभियान, मराठी वोट साधने की कोशिश

बीआरएस ने तेलंगाना के अलावा अन्य राज्यों पर अपने चुनावी अभियान को तेज करने का प्लान तैयार कर लिया है। अब तेलंगाना से सटे महाराष्ट्र के जिलों में बीआरएस की महाराष्ट्र इकाई सक्रिय हो गई है। आदिलाबाद और निजामाबाद जुड़वां शहरों में छह लाख से अधिक मराठी समुदाय को लोग हैं। महाराष्ट्र से सटी सीमा के जिलों में अब बीआरएस मराठी मतदाताओं को साधने के लिए विशेष अभियान चला रही है। भारत राष्ट्र समिति की महाराष्ट्र इकाई तेलंगाना चुनाव के दौरान बड़े पैमाने पर आउटरीच अभियान शुरू कर रहा है।

महाराष्ट्र बीआरएस किसान सेल के अध्यक्ष माणिक कदम ने कहा है कि मराठी मूल का प्रत्येक मतदाता मतदान करते समय सोच-समझकर निर्णय लेगा। ऐसे में बीआरएस ने आदिलाबाद और निजामाबाद में अपनी नीतियों का प्रसार शुरू कर दिया है।

BRS will start outreach campaign

माणिक कदम ने एक बयान में कहा, "हमें महाराष्ट्र में एक और साल के बाद ही विधानसभा चुनाव होंगे और संसदीय चुनावों के लिए अगले छह महीने तक इंतजार करना होगा। हाथ में तत्काल कार्य तेलंगाना में विधानसभा चुनाव है। हम विशेष रूप से महाराष्ट्र की सीमा से लगे आदिलाबाद और निज़ामाबाद जिलों के कुछ क्षेत्रों में निर्णायक भूमिका निभाएंगे।"

उन्होंने कहा कि आदिलाबाद जिले के कई निर्वाचन क्षेत्रों में मराठी समुदाय की आबादी 2 से पांच प्रतिशत तक होगी। यही हाल निजामाबाद जिले का भी है। बीआरएस दो जिलों में मराठी समुदाय के नेताओं से संपर्क साध रही है।

माणिक कदम ने बताया कि जुड़वा शहर में ऐसे कई मुद्दे हैं जो तेलंगाना को महाराष्ट्र से अलग बनाते हैं। 2014 के अंत तक दोनों राज्यों में बहुत कुछ समानता थी। इसके बाद राज्यों के बीच बहुत कम समानता है। बीआरएस का दावा है कि ये असर बीआरएस सरकार का नेतृत्व के चलते देखा गया।

बीआरएस का दावा है कि हैदराबाद शहर में मराठी लोग एक खुशहाल समुदाय हैं। वे नल्लाकुंटा, काचीगुडा, बरकतपुरा और सिकंदराबाद के कई हिस्सों जैसे इलाकों में अच्छी संख्या में हैं। वरिष्ठ नेता शंकर अन्ना धोंडगे ने कहा कि बीआरएस महाराष्ट्र इकाई के नेता 16 अक्टूबर को वारंगल में होने वाली बीआरएस रैली में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से मिलेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+