Telangana: BRS मानसून सत्र के दौरान यूसीसी और मणिपुर के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरेगी
Telangana News: मणिपुर में चल रही हिंसा को लेकर लगातार मोदी सरकार विपक्ष के निशाने पर आ चुकी है। गुरुवार को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड करवाए जाने का मई महीने का वीडियो सामने आने के बाद मोदी सरकार पर विपक्षी दलों का हमला और तेज हो गया है।
वहीं मणिपुर हिंसा के मामले में तेलंगाना राज्य की प्रमुख राजनीतिक पार्टी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने संसद के मानसून सत्र के दौरान महिपुर हिंसा के मुद्दे पर मोदी सरकार को घेरने का ऐलान किया है।

मणिपुर हिंसा के अलावा मानसून सत्र के दौरान देश से संबंधित विभिन्न मुदे् जिसमें समान नागरिक संहिता (यूसीसी), और राज्यपालों की भूमिका पर भी चर्चा करेगी।
बता दें गुरुवार को संसद का मानसून सत्र शुरू हुआ, इससे पहले बुधवार को मानसून सत्र से पहले सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में लोकसभा में बीआरएस फ्लोर लीडर नामा नागेश्वर राव, बीआरएस संसदीय दल के नेता के केशव राव शामिल हुए। उन्होंने ये जानकारी दी कि वो सत्र में यूसीसी और मणिपुर हिंसा के मुद्दे पर एनडीए सरकार के साथ भिड़ेगे।
इसके साथ ही बीआरएस ने तेलंगाना के काजीपेट में रेलवे कोच फैक्ट्री स्थापित करने में मोदी सरकार की विफलता के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने का भी ऐलान किया है। बीआरएस के नेता नागेश्वर राव ने आरोप लगाया कि गैर-भाजपा शासित राज्यों के राज्यपाल राज्य सरकारों के लिए समस्याएं पैदा कर रहे हैं। इसलिए संसद के मानसून सत्र के दौरान हमारी पार्टी ये मु्द्दा उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications