BRS नेता के.कविता बोलीं, 'केंद्र सरकार ED का इस्तेमाल कर रही है लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं...'

भारत राष्ट्र समिति (BRS) की एमएलसी और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता ने संसद के मौजूदा बजट सत्र में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर में एक दिवसीय भूख हड़ताल की।

k kavitha

भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की नेता के. कविता ने बृहस्पतिवार को कहा कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया है और वह प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच का सामना करेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर नेताओं को निशाना बनाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कार्यशैली रही है। ईडी ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित अनियमितताओं से जुड़े धनशोधन के मामले में पूछताछ के लिए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता को तलब किया है।

ईडी ने उन्हें बृहस्पतिवार को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन एजेंसी 11 मार्च को पेश होने के उनके अनुरोध पर सहमत हो गई क्योंकि उन्होंने महिला आरक्षण विधेयक के समर्थन में 10 मार्च को अनशन की घोषणा की है।

कविता ने यहां संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि वह जांच एजेंसियों का इस्तेमाल उन राजनीतिक दलों और नेताओं को निशाना बनाने के लिए कर रही है जो उसकी विचारधारा से सहमत नहीं हैं।

बीआरएस की विधान परिषद सदस्य कविता (44) ने कहा कि पिछले जून से केंद्र सरकार लगातार ईडी जैसी एजेंसियों को तेलंगाना भेज रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि 500 से अधिक व्यवसायों पर आयकर छापे मारे गये हैं, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने 500 से 600 लोगों पर छापे मारे हैं, ईडी ने 200 स्थानों पर छापे मारे हैं और केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 100 स्थानों पर छापे मारे हैं।

उन्होंने कहा, ''यह केवल मेरे अकेले का मामला नहीं है। हमारी पार्टी में सांसदों और विधायकों समेत कम से कम 15-16 नेताओं को अलग-अलग मामलों में निशाना बनाया गया है।''

कविता ने कहा, ''सवाल यह है कि ऐसा क्यों हो रहा है? तेलंगाना विधानसभा चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने हैं। भाजपा की कार्यशैली यह रही है कि जहां भी चुनाव होते हैं, वहां (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी से पहले ईडी पहुंचती है।''

उन्होंने कहा, ''हमने देखा है कि भाजपा नौ राज्यों में पिछले दरवाजे से दाखिल हुई है, और वे तेलंगाना में ऐसा करने में असमर्थ हैं, यही वजह है कि वे अब ईडी का इस्तेमाल कर रहे हैं, लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+