तेलंगाना में अल्पसंख्यकों हमेशा से हितैषी रही है BRS, उनके साथ सही तालमेल बिठाया है

तेलंगाना में 2023 के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी चुनाव अभियान में जुट चुकी है। सीएम चंद्रशेखर ने अब दावा किया है कि तेलंगाना में बीआरएस सभी वर्गो के साथ अल्‍पसंख्‍यक वर्ग पर ध्‍यान केंन्द्रित किया है और करती रहेगी। बीआरएस ने तेलंगाना में अल्पसंख्यकों के साथ सही तालमेल बिठाया है।

Telangana

बीआरएस ने दावा किया कि जहां अन्‍य राज्‍यों में अल्‍पसंख्‍यकों के खिलाफ उत्पीड़न और सांप्रदायिक भेदभाव की घटनाओं में वृद्धि दर्ज हुई है वहीं तेलंगाना के अल्‍पसंख्‍यकों को शायद ही ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा हो। इसकी वजह है कि तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति सरकार समाज के सभी वर्गों पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

बीआरएस ने हर वर्ग के विकास के साथ अल्पसंख्यक समुदायों विशेषकर मुस्लिम समुदाय के हित के लिए कार्य किया है। मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव ने उनके साथ सही तालमेल बिठाया है।

बीआरएस ने मुस्लिम समुदाय को सुरक्षा और विकास का आश्वासन दिया है। माना जा रहा है कि अल्‍पसंख्‍यकों के प्रति ये दृष्टिकोण अब बीआरएस की आगामी विधानसभा चुनाव में मदद करेगा और उसकी जीत को पक्‍का करेगा।

बता दें इस चुनाव में कम से कम 30 विधानसभा क्षेत्रों में मुस्लिम मतदाता प्रदेश की सरकार चुनने में निणार्यक भूमिका में होंगे। हैदराबाद के पुराने शहर में सात ब्‍लॉक, बीआरएस की सहयोगी एआईएमआईएम के पारंपरिक गढ़ हैं। बाकी 23 सीटें जहां मुस्लिम मतदाता 15 फीसदी से ज्यादा हैं, वो सीटेें आगमी विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए काफी महत्‍वपूर्ण हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+