'रेवंत रेड्डी ने किया तेलंगाना के किसानों का अपमान, माफी मांगें', बीआरएस ने उठाई मांग

तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी बीआरएस ने टीपीसीसी अध्यक्ष ए रेवंत रेड्डी से, उनके उस बयान के लिए माफी की मांग की है, जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों के लिए 24 घंटे फ्री बिजली की कोई जरूरत नहीं है।

बीआरएस के हैदराबाद प्रभारी दासोजू श्रवण ने कांग्रेस से कर्नाटक, राजस्थान और अन्य कांग्रेस शासित राज्यों में 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति लागू करने को कहा।

Dasoju Sravan

दासोजू श्रवण ने कहा, 'टीपीसीसी अध्यक्ष की टिप्पणी ने राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को अपमानित किया है। तत्कालीन आंध्र प्रदेश में कांग्रेस शासन के दौरान केवल छह घंटे बिजली की आपूर्ति की जाती थी और किसानों को अपने खेतों में रातों की नींद खराब करनी पड़ती थी। उनकी सरकार में कई लोग आत्महत्या से मरे और लगभग 1,400 लोग बिजली के करंट से मरे।'

उन्होंने आगे कहा, 'मुख्यमंत्री केसीआर ने 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति पहल के माध्यम से खेती को संकट से निकालकर एक फायदे वाले पेशे में बदल दिया है। इसके बावजूद टीपीसीसी अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने आरोप लगाया कि केवल 12 घंटे बिजली की आपूर्ति की जा रही है। अगर ऐसा है तो तेलंगाना देश की अन्नपूर्णा के रूप में कैसे उभरा।'

दासोजू श्रवण ने आगे कहा, 'रेवंत रेड्डी का पैतृक जिला महबूबनगर अभी तक सूखे के लिए जाना जाता था, सीएम केसीआर की नीतियों की बदौलत आज वो भी उपजाऊ हो गया। फिर भी रेवंत रेड्डी ने विकास की ओर से आंखें मूंद ली हैं। कांग्रेस नेता को बेबुनियाद आरोप लगाने से बचना चाहिए और यदि कोई आरोप है तो उसे सबूतों के साथ साबित करना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+