ब्रिटिश काउंसिल, महाराष्ट्र सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए
देश में सबसे ज्यादा जल संरक्षण से जुड़ी योजनाओं को महाराष्ट्र ने लागू किया है। महाराष्ट्र में आगे चलकर पानी का संकट सामने नहीं आएगा इसके लिए महायुति की सरकार कटिबद्ध है और इसके मुताबिक ही अलग-अलग योजनाओं को आकार दे रही।

ब्रिटिश काउंसिल और महाराष्ट्र सरकार ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं जिसका मकसद शैक्षणिक और सांस्कृतिक अदान प्रदान को मजबूत बनाना है।
बयान के अनुसार, इस समझौता ज्ञापन के तहत महाराष्ट्र सरकार और ब्रिटिश काउंसिल के प्रतिनिधि एक कामकाजी समूह बनाएंगे जो इस साझेदारी के कार्यान्वयन पर काम करेगा।
इस अवसर पर ब्रिटिश काउंसिल के भारत निदेशक एलिसन बैरेट ने कहा, 'ब्रिटिश काउंसिल दोनों देशों की संस्थाओं के बीच संबंध एवं सम्पर्क स्थापित करने का प्रयास करते हैं, जो साझा दृष्टिकोण और अध्ययन के क्षेत्रों पर सहयोग को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं।''












Click it and Unblock the Notifications