देश के 25 एयरपोर्ट का होगा मॉनिटाइजेशन, ओडिशा के इस एयरपोर्ट का नाम शामिल
भुवनेश्वर, दिसंबर 10। बीजू पटनायक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा उन 25 एयरपोर्ट प्राधिकरण हवाई अड्डों में से एक है, जिन्हें राष्ट्रीय मुद्रीकरण पाइपलाइन (NMP) के तहत 2022 से 2025 तक संपत्ति मुद्रीकरण के लिए निर्धारित किया गया है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने गुरुवार को लोकसभा में इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लोकसभा में पूछे गए एक लिखित प्रश्न में ये जवाब दिया। वीके सिंह ने बताया कि 2022 से 2025 के बीच ओडिशा के एयरपोर्ट के अलावा वाराणसी, अमृतसर, त्रिची, इंदौर, रायपुर, कालीकट, कोयंबटूर, नागपुर, पटना, मदुरै, सूरत, रांची जोधपुर, चेन्नई, विजयवाड़ा, वडोदरा, भोपाल, तिरुपति , हुबली, इंफाल, अगरतला, उदयपुर, देहरादून और राजमुंदरी एयरपोर्ट का भी संपत्ति मुद्रीकरण होगा।
मंत्री ने कहा कि भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड के माध्यम से हवाई अड्डों के संचालन, प्रबंधन और विकास के लिए सार्वजनिक हित में और बेहतर के लिए तमिलनाडु में तिरुचिरापल्ली (त्रिची) अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की पहचान की है।
मंत्री ने कहा कि इन हवाई अड्डों को पीपीपी मोड के तहत लाने के बाद भी, एएआई हवाई अड्डों का मालिक रहेगा और रियायत अवधि समाप्त होने के बाद ये सभी हवाई अड्डे एएआई में वापस आ जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications