'अगर BJP 2024 का चुनाव जीतती है तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा', CM मान का PM मोदी पर हमला
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने PM मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा कि अगर BJP 2024 का चुनाव जीतती है तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा।
आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में महा रैली का आयोजन किया। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मोदी सरकार पर तीखे जुबानी हमले किए। भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते कहा कि मोदी साहब और भाजपा नहीं चाहती की कि और पार्टी सरकार बनाए। विधायकों की खरीदो-फरोख्त कर सरकारें गिराई जाती हैं।
उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी 2024 का चुनाव जीतती है तो देश का संविधान बदल दिया जाएगा। कोई चुनाव नहीं होगा और नरेंद्र मोदी 'नरेंद्र पुतिन'बन जाएंगे। मान ने कहा कि अब आदमी भी कहता है कि बीजेपी का मतलब है- भारतीय जुगाड़ू पार्टी है।

भगवंत मान ने कहा कि आज यह शक्ति प्रदर्शन नहीं है। यह बात लोगों तक पहुंचानी है कि कैसे आपके अधिकारों को छीना जा रहा है। आप लाइन में खड़े होकर वोट देते हैं और एक नेता चुनते हैं लेकिन मोदी साहब और भाजपा नहीं चाहते कि उनके अलावा कोई और पार्टी सरकार बनाए।
भगवंत मान ने कहा कि अगर चुनाव में बीजेपी की सरकार नहीं बनी तो ये लोग पिछले दरवाजे से बनाएंगे। उनके विधायक खरीद लेते हैं। फिर उपचुनाव करवाते हैं। सुबह 4 बजे राज्यपाल को जगाओ। सी.एम. को एक बार शपथ दिला दीजिए, बाकी बाद में देखे लेंगे। यह सब चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications