हरियाणा में पिछली बार की तरह सभी 10 सीटें जीतेगी भाजपाः ओपी धनखड़

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा को यहां तक पहुंचाने में बहुत से महापुरुषों का भी योगदान है।

BJP will win all 10 seats in Haryana: OP Dhankhar

भाजपा की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। गुरवार को पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का 44वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। स्थापना दिवस के मौके पर फरीदाबाद पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि भाजपा की स्थापना दिवस के 44 साल हो चुके हैं। पूरे प्रदेश में हर जिले और हर गांव में बूथ लेवल पर हर कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। सभी भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों पर भाजपा के झंडे लगाए जा रहे हैं। इस मौके प्रधानमंत्री ने भी भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा को यहां तक पहुंचाने में बहुत से महापुरुषों का भी योगदान है। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई, लालकृष्ण आडवाणी, जगन्नाथ राव जोशी जैसे लोगों का इस पार्टी में बहुत बड़ा योगदान है। भाजपा ने अपने सफर में वह दौर भी देखा है जब देश में पूर्ण बहुमत की सरकार थी और बीजेपी की मात्र 2 सीटें थीं। जय और पराजय सभी दौर को भाजपा ने देखा है। भाजपा कुछ लक्ष्य लेकर चली थी। जैसे आर्टिकल 370, राम मंदिर का निर्माण इन सभी सपनों को अमृत काल में पूरा किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री के संबोधन का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कहा है कि भारत को अभी ओर ऊंचाइयों पर ले जाना है।

लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि जिस तरीके से प्रधानमंत्री ने 2024 के बारे में संबोधन के दौरान बताया कि किस तरह से 2024 के लक्ष्य को पाना है। उसी प्रकार हरियाणा में भी काम किया जाएगा। हरियाणा में तो लोगों ने अब मोदी-मोदी कहना शुरू कर दिया है। इसलिए जैसे पहले हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा को बीजेपी ने जीता। हरियाणा में बीजेपी फिर से 10 की 10 सीटों को जीतेगी और हरियाणा में एक फिर से बीजेपी की सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+