बीजेपी एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष समेत कई सरपंचों ने जॉइन की JJP, दुष्यंत चौटाला ने किया स्वागत

जननायक जनता पार्टी का कुनबा तेजी से बढ़ रहा है। बीजेपी एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कई सरपंचों ने जेजेपी जॉइन कर ली है। डिप्टी सीएम चौटाल ने खुद सभी का स्वागत किया।

 Dushyant Chautala welcomes new JJP members

जननायक जनता पार्टी (Jannayak Janata Party) की नीतियों से प्रभावित होकर कई राजनीतिक व समाजिक रूप से लोगों ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है। चंडीगढ़ स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर मुलाना से भाजपा एससी मोर्चे के मंडल अध्यक्ष राजेश कल्याण सहित कई सरपंचों ने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला (Dushyant Chautala) की मौजूदगी में जेजेपी ज्वाइन की। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को पार्टी का पटका पहनाकर विधिवत रूप से जेजेपी में शामिल करवाया और कहा कि पार्टी में उन्हें पूरा मान-सम्मान मिलेगा।

इस अवसर पर जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंह, चेयरमैन एवं पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी, एससी सेल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शेरवाल, पार्टी प्रदेश कार्यालय सचिव रणधीर सिंह, मनदीप बोपराय आदि मौजूद रहे। जेजेपी ज्वाइन करने वालों में मुख्य रूप से राजेश कल्याण के साथी कुलदीप त्यागी सुलखनी, वेद प्रकाश, गुरमीत सिंह, तारा चंद और साढ़ौरा हलके से गांव नौशहरा के सरपंच विशाल, पीर भौली के सरपंच दवेंद्र सिंह और रतुवाला गांव के सरपंच प्रतिनिधि सागर आदि शामिल है।

पार्टी में शामिल हुए लोगों ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला नई ऊर्जा के साथ गरीब, किसान, कमेरे सहित तमाम वर्गों के लिए निरंतर काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली व जेजेपी की नीतियों से प्रभावित होकर जेजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+