'अडाणी-मोदी के बीच दूरी बढ़ने का दिखावा कर रही BJP', केंद्र सरकार पर भड़के सीएम गहलोत

सीएम गहोलत ने सदन में कहा कि 'आप लोग अगर पीएम मोदी से राजस्थान के हितों को लेकर बात करें तो क्या वह आपकी बात नहीं सुनेंगे?'

CM Ashok Gehlot

Rajasthan: विधानसभा में बजट बहस के दौरान अडाणी को लेकर बीजेपी के आरोपों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पलटवार किया। गहलोत ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी राज में राज्य सरकार को मिला हुआ कोल ब्लॉक अडाणी साहब को दिया। अलॉटमेंट हुआ राज्य सरकार को और आपने अडाणी के साथ एमओयू किया, खनन किया और आप हमें दोष दे रहे हो कि हमने जमीन दी अडाणी को। आपने भी जमीन दी, हमने भी दी। देश के कई जगह उद्योगपतियों को जमीन देने की मांग हो रही होगी। हम सोच समझकर स्कीम बनाते हैं।

गहलोत ने कहा- अडाणी का आपने नाम लिया। मुझे उसमें भी राज लगता है। आपने नाम लिया कैसे? पूरा देश तो मोदीजी को ब्लेम कर रहा है। या तो आपको इशारा हुआ है कि मोदीजी और अडाणी की दूरी दिखाओ, इसलिए असेंबली में जाकर कुछ बोलो। ऐसा आपको कहा गया होगा। वरना अडाणी के बारे में बोलने का तुक क्या था?

उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने सीएम से कहा कि आपकी और अडाणी जी की नजदीकियां पूरा हिंदुस्तान और प्रदेश देख रहा है। वो आपको मुबारक। गहलोत ने राठौड़ से कहा- आपने अडाणी के बारे में बोलने की हिम्मत की। इसके लिए मैं आपकी दाद देता हूं। राजेंद्र राठौड़ ने ​दो दिन पहले बजट बहस में बोलते हुए गहलोत सरकार पर अडाणी को जमीन लुटाने का आरोप लगाया था। उस आरोप का गहलोत ने विस्तार से जवाब देते हुए उपरोक्त बातें कहीं।

बीजेपी को राजस्थान की जनता माफ नहीं करेगी

गहलोत ने कहा- पूनिया जी अभी बोल रहे थे। बड़ा गरिमा पूर्ण पद होता है अध्यक्ष का। मैं भी अपनी पार्टी का तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रहा हूं। आप लोग अगर पीएम मोदी से राजस्थान के हितों को लेकर बात करें तो क्या वह आपकी बात नहीं सुनेंगे? आप लोगों ने ईआरसीपी को लेकर पीएम से बात नहीं की वरना प्रधानमंत्री ने दौसा में जिस तरह की बातें कीं, वह नहीं करते। ईआरसीपी जैसी शानदार योजना में आप लोग जिस तरह की अड़चनें लगा रहे हो उसे देखकर राजस्थान की जनता आपको माफ नहीं करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+