भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा- तेलंगाना में चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगा
भाजपा अध्यक्ष किशन रेड्डी ने कहा- तेलंगाना में चुनाव तय कार्यक्रम पर ही होगा, एक साथ चुनाव करवाने पर नहीं हुआ है फैसला
देश के पांच राज्यों के साथ तेलंगाना में भी विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इस बीच "वन नेशन वन इलेक्शन' का मुद्दा छाया हुआ है। वन नेशन वन इलेक्शन पर चल रही बहस के बीच तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को साफ कर दिया कि तेलंगाना में विधानसभा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होंगे क्योंकि एक साथ चुनाव कराने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि राज्य में विधानसभा चुनाव तय कार्यक्रम के अनुसार होंगे क्योंकि एक साथ चुनाव कराने पर अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
भाजपा अध्यक्ष रेड्डी राज्य के वित्त मंत्री टी हरीश राव की कथित टिप्पणियों के बारे में मीडिया के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। तेलंगाना मंत्री हरीश राव ने कहा था भाजपा एक साथ चुनाव कराने का फैसला करती है तो भी लोग बीआरएस के साथ हैं।
वन नेशन वन इलेक्शन पर बहस होनी चाहिए
केंद्रीय मंत्री ने मीडिया से बात करते हुए कहा अगर चुनावों पर बहुत अधिक समय खर्च किया जाएगा तो देश का विकास कैसे होगा। उन्होंने कहा पीएम मोदी के वन नेशन वन इलेक्शन जो समिति बनाई है उसमें बहस होनी चाहिए यही हमारी इच्छा है। उन्होंने कहा लेकिन, तेलंगाना चुनाव सही समय पर होंगे... तेलंगाना चुनाव और एक साथ चुनाव (एक राष्ट्र, एक चुनाव) संबंधित नहीं हैं।
चिंता से मुक्त होकर तय कार्यक्रम पर चुनाव में हिस्सा लेंगे
रेड्डी ने कहा हम एक साथ चुनाव की चिंता किए बिना तय कार्यक्रम के अनुसार चुनाव में हिस्सा लेंगे। हम इस भ्रष्ट और परिवार-आधारित पार्टी (सत्तारूढ़ बीआरएस) को उखाड़ फेंकेंगे। रेड्डी ने कहा भाजपा का लक्ष्य राज्य में लोगों का समर्थन जुटाना और उस दिशा में आगे बढ़ना है।












Click it and Unblock the Notifications