आंध्र प्रदेश के डिप्‍टी सीएम के प्रदेश में मिलावटी शराब नहीं होने के दावे पर भाजपा ने घेरा, जांच की मांग की

आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री (आबकारी) के नारायण स्वामी ने शुक्रवार को दावा किया कि प्रदेश में मिलावटी शराब नहीं है। उपमुख्‍यमंत्री के इस बयान पर राज्‍य भाजपा के उपाध्यक्ष पी विष्णु कुमार राजू ने जमकर घेरा है। इसके साथ ही उपमुख्यमंत्री नारायण स्वामी द्वारा भाजपा अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी के खिलाफ की गई टिप्पणी की घोर निंदा की।

BJP President Daggubati Purandeshwari

भाजपा के उपाध्यक्ष पी विष्णु कुमार राजू ने नारायण स्वामी के राज्य में कोई मिलावटी शराब नहीं होने का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कि अगर घटिया और सस्ती शराब के कारण लोगों की जिंदगी खतरे में पड़ेगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने मांग की कि शराब घोटाले की सीबीआई जांच करायी जानी चाहिए।

इसके साथ ही भाजपा उपाध्‍यक्ष राजू ने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने के अपने चुनावी वादे से पीछे हट गये हैं। राजू ने कहा यह अफसोस की बात है कि राज्य सरकार शराब की बिक्री पर उधार ले रही है।

वहीं भाजपा प्रवक्ता वल्लुरु जयप्रकाश नारायण ने कहा उपमुख्यमंत्री और उत्पाद शुल्क मंत्री के. नारायण स्वामी ने पार्टी के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डी. पुरंदेश्वरी के इस आरोप कि "राज्य में शराब माफिया व्याप्त है' का खंडन किया है उन्‍होंने कहा इस दावे के लिए उनके पास कोई सबूत नहीं है।

ये सच्‍चाई जानने के लिए प्रदेश के डिप्‍टी सीएम को विशाखापत्तनम के किंग जॉर्ज अस्पताल जाना चाहिए और सस्ती शराब के सेवन से होने वाली गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करा रहे लोगों की दुर्दशा को स्वयं देखना चाहिए, जो एपी बेवरेजेज कॉर्पोरेशन की निगरानी में बेची जा रही थी।

भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा 15वें वित्‍त आयोग की धनराशि का प्रदेश में कथित तौर पर दुरुपयोग किया है। ये बात केंद्रीय पंचायत राज मंत्रालय की उच्‍च स्‍तरीय समिति की जांच में पता चला है। समिति की जांच में पता चला है कि राज्‍य सरकार में बड़ी अनियमितताएं हो रही हैं। सभी स्‍तर पर वित्‍तीय कुप्रबंधन और भ्रष्‍टाचार के कई ऐसे उदाहरण थे। भाजपा प्रवक्‍ता ने कहा इसके लिए प्रदेश सरकार को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+