राजस्थान में BJP ने दिया था महिला आरक्षण, सरपंच, प्रधान पदों पर 50% महिलाएं: वसुंधरा राजे

केंद्र सरकार के नारी शक्ति वंदन विधेयक (महिला आरक्षण विधेयक) की राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने प्रशंसा की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पूर्व की भाजपा सरकार ने महिलाओं आरक्षण दिया था। जिसके चलते आज प्रदेश में जिला प्रमुख, सरचपंच और प्रधान जैसे पदों पर 50 प्रतिशत महिलाएं हैं। राजे ने याद दिलाया कि राजस्थान में एक वक्त वो भी था जब विधानसभा में केवल दो ही महिलाएं चुनकर पहुंची थी। लेकिन अब ये भी संख्या बढ़कर 24 हो गई है।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने महिला आरक्षण विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को महिलाओं के लिए अहम बताया है। इससे पहले उन्होंने संसद में केंद्र के इस बिल को मंजूरी मिलने पर बधाई देते हुए पीएम मोदी का आभार जताया था। वहीं अब उन्होंने पूर्व की राजस्थान में भाजपा सरकार के कार्यों की याद दिलाई।

Vasundhara Raje on women reservation

उन्होंने कहा कि राजस्थान में हमारी भाजपा सरकार ने भी महिलाओं को आरक्षण दिया था, जिसके चलते आज प्रदेश में जिला प्रमुख, प्रधान और सरपंच पदों पर 50% महिलाएं है। प्रदेश की विधानसभा में पहली बार 2 महिला विधायक थी, आज 24 हैं। महिला आरक्षण के बाद 66 हो जाएंगी। पहली लोकसभा में 22 महिला सांसद थीं। आज 66 हैं, जो महिला आरक्षण के बाद 181 हो जाएंगी।

वहीं महिला आरक्षण बिल आने पर पूर्व सीएम ने राजे ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "एक लंबे इंतजार के बाद आज महिला आरक्षण विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को संसद में मंजूरी मिल गई है। आज का दिन महिला जगत के लिये एक ऐतिहासिक और ग़ौरवशाली दिवस है। इससे यह सिद्ध हो गया है कि मा.प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी महिला सशक्तीकरण की सिर्फ बात ही नहीं करते, वे इस दिशा में दृढ़ इच्छा शक्ति के साथ काम करके भी दिखाते हैं। इस बिल के माध्यम से मोदी जी ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि मातृशक्ति सम्पूर्ण राष्ट्र की ताक़त है, जिसके बिना भारत के नव निर्माण की कल्पना बेमानी है। वंदन मोदी जी...अभिनंदन मोदी जी..।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+