'BJP ने तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया, लोगों का तोड़ा भरोसा ', दुब्बाका में बोले मंत्री टी हरीश

तेलंगाना की बीआरएस सरकार में मंत्री टी हरीश ने दुब्बाका में बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की बीजेपी नेतृत्व वाली सरकार ने तेलंगाना के विकास में सीएम केसीआर का कोई सहयोग नहीं किया। मंत्री टी हरीश ने दावा किया की केंद्र के इस रवैये से लोंगो का बीजेपी से भरोसा टूट चुका है।

केसीआर सरकार में मंत्री टी हरीश ने इस हफ्ते सोमवार को पूर्व दुब्बाका विधायक स्व. सोलिपेटा रामलिंगा रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर कार्यक्रम मंच मंत्री ने बीजेपी को तेलंगाना के विकास में सहयोग ना करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ दल के नेता तेलंगाना का विकास नहीं चाहते।

 Minister T Harish in Dubbaka Telangana

मंत्री ने दावा किया कि तेलंगाना में सीएम केसीआर की सरकार राज्य के विकास के लिए प्रयासरत है। राज्य सरकार की ओर कई विकास योजनाएं चलाई जा रही हैं। जबकि मोजूदा केंद्र सरकार ने तेलंगाना के लिए कुछ नहीं किया। मंत्री टी हरीश ने कहा, "लोगों ने भाजपा उम्मीदवार रघुनंदन राव की बातों पर विश्वास किया और रामलिंगा रेड्डी के आकस्मिक निधन के बाद दुब्बाका उपचुनाव में उन्हें चुना, लेकिन उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए कुछ नहीं किया। रघुनंदन ने जो कुछ किया वह रामलिंगा रेड्डी द्वारा शुरू किए गए कार्यों का उद्घाटन था।"

कांग्रेस की ओर घोषित छह गारंटियों का जिक्र करते हुए टी हरीश ने आगे कहा, " अब चुनाव से पहले मतदाताओं को लुभाने के लिए साड़ियां और छाते बांटे जा रहे हैं। लेकिन दुब्बाका के लोग निश्चित रूप से रघुनंदन राव को करारा सबक सिखाएंगे। कांग्रेस चाहे कितने भी आश्वासन दे, लोग उसके नेताओं पर भरोसा करने वाले नहीं हैं।"

कार्यक्रम में मंत्री टी हरीश राव ने रामलिंगा रेड्डी के जनता के लिए की गई सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा जनता स्व. रेड्डी से काफी प्रभावित थी। अब उनके परिवार को राजनीतिक अवसर मिलेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक रामलिंगा रेड्डी की प्रतिमा का अनावरण के मौके पर टीआरएस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। कार्यक्रम में मेडक सांसद व विधानसभा चुनाव में दुब्बाका से बीआरएस उम्मीदवार के प्रभाकर रेड्डी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+