दो महिला अधिकारियों की रहस्मय मौत को लेकर भाजपा ने बीजद सरकार को घेरा, CBI जांच की मांग
ओडिशा में दो महिला पुलिस अधिकारियों की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सहायक कलेक्टर सुष्मिता मिंज और पुलिस एएसआई ऐलिस नरमी लुगुन की रहस्यमय मौत को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर हमला तेज कर दिया है। भाजपा इन दो महिला अधिकारियों की मौत को सरकार को घेरने के लिए हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

ओडिशा भाजपा की राज्य महिला मोर्चा ने गुरुवार को इस मुद्दे को लेकर सुंदरगढ़ में बंद का आह्वान किया था। वहीं स्थानीय सांसद ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम में दोनों हत्याओं की सीबीआई जांच की मांग की है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री जुएल ओराम ने दो 'हत्याओं' को लेकर बीजू जनता दल की सरकार को आदिवासी विरोधी बताया और दावा किया कि इन दोनों घटनाओं को लेकर आदिवासी आबादी आक्रोशित हैं। जुएल ओराम ने कहा सहायक कलेक्टर की मौत के रहस्य को सुलझाने में असफल रही है। इसके साथ भाजपा नेता ने कहा कि इस बात पर विश्वास करना मुश्किल है कि आदिवासी महिला अधिकारी छह फीट गहरे पानी में डूब गई और उसकी मौत हो गई।
भाजपा सांसद ने आरोप लगाया कि अगर सुंदरगढ़ प्रशासन को सहायक कलेक्टर सुष्मिता मिंज पर पर किसी मानसिक दबाव होने के बारे में जानकारी थी तो प्रशासन ने कोई आवश्यक कदम क्यों नहीं उठाया। ऐसा क्या था कि मिंज सरकारी आवास में रहने के बजाय होटल में रह रही थीं। उन्होंने कहा इस केस में कुछ ऐसे पहलू हैं जो संदेह उत्पन्न कर रहे हैं।
सांसद ने आरोप लगाया कि पुलिस एएसआई ऐलिस नरमी लुगुन सहायक कलेक्टर की अंगरक्षक थी जब वह जनता को शांत कर रही थी तब सड़क दुर्घटना स्थल पर उन पर हमला किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। इस बात में भी संदेह उत्पन्न होता है।
भाजपा सांसद ने दावा किया कि कई मौकों पर मिंज के साथ एएसआई लुगुन गई थी और वो सहायक कलेक्टर के बारे में कुछ जानती थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा मेरे पास विश्वास करने की पर्याप्त वजहें हैं जिससे साफ है कि इस केस की पूछताछ के दौरान बड़े नामों को बचान के लिए महिला एसआई की भी हत्या करके उसे रास्ते से हटा दिया गया।
बता दें 35 वर्षीय सहायक कलेक्टर सुष्मिता मिंज की लाश 19 सितंबर को सेंसरी पार्क के तालाब में मिली थी। वहीं 1 अक्टूबर को एक सड़क दुर्घटना स्थल पर कानून व्यवस्था कंट्रोल करते समय 37 वर्षीय एएसआई लुगुन की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। उदितनगर पुलिस स्टेशन में तैनता सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) ऐलिस नरमी लुगुन की कानून-व्यवस्था कंट्रोल करने के दौरान रहस्यमय तरीके से मौत के बाद उसके पति संजय लाकड़ा की शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications