झारखंड-कांग्रेस विधायक कैश कांड के पीछे भाजपा, सीआइडी जांच में हो जाएगा स्पष्ट, सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा आरोप
Jharkhand Congress MLA कोलकाता में 49 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कांग्रेस के तीन विधायकों के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधायकों
रांची,05 अगस्त: Jharkhand Congress MLA कोलकाता में 49 लाख रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार कांग्रेस के तीन विधायकों के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। एक निजी समाचार चैनल से बातचीत में उन्होंने कहा कि विधायकों के कैश कांड का उद्गम स्थल भाजपा का कमरा है। भाजपा कांग्रेस को तोड़ने की कोशिश नहीं कर रही, बल्कि लोकतंत्र को खरीदने की बात कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के साथी संकेत दे रहे हैं कि वे लोग राजनीति की परिभाषा बदलने जा रहे हैं। विधानसभा के मानसून सत्र में उनका जो आचरण रहा, वह कहीं न कहीं सरकार का ध्यान भटकाने की साजिश थी। इसे सरकार अच्छी तरह समझ रही है।विपक्ष का लोकतंत्र पर विश्वास खत्म हो गया

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में जनता तय करती है कि मुख्यमंत्री कौन होगा और प्रधानमंत्री कौन बनेगा, लेकिन विपक्ष का लोकतंत्र पर विश्वास खत्म हो गया है। विपक्ष धनबल पर विश्वास ज्यादा करने लगा है। इस अभियान में उसे कहीं सफलता मिल रही है तो कहीं फंसना भी पड़ रहा है। कांग्रेस के तीन विधायक हिरासत में हैं, जो चिंता का विषय है। इसके लिए लंबे समय से प्रयास भी चल रहा था। अब इसकी छानबीन हो रही है। छानबीन में क्या बात आती है, इस चैनल में कौन-कौन शामिल हैं, इसका उद्गम स्थल कहां हैं, यह छानबीन के बाद ही पता चलेगा। बाद में यही स्पष्ट होगा कि इसका उद्गम स्थल भाजपा का कमरा है।
भाजपा नहीं चाहती देश में कोई दूसरा दल हो
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा की चाहत रही है कि उन्हें सत्ता चाहिए। वे यह नहीं चाहते हैं कि देश में दूसरा दल हो। स्पष्ट किया कि उन्हें जनता ने सत्ता दिया है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। वे अपने सहयोगी दलों को बचाने में पूरा सहयोग करेंगे। भाजपा भी राजनीतिक दल है, उनकी पार्टी भी राजनीतिक दल है। जब राज्य की जनता का समर्थन प्राप्त है तो इस सरकार को किसी और से डरने की आवश्यकता नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications