ओडिशा में शुरू हुई बीजद की वार्षिक जन संपर्क पदयात्रा, सीएम बोले- हर‍ घर तक विकास का संदेश पहुचाएं

ओडिशा में 2024 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इससे पहले राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी बीजू जनता दल ने अपना जन संपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बीजद ने वार्षिक जन संपर्क यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने भुवनेश्वर से इस जन संपर्क यात्रा की शुरूआत की।

Naveen Patnaik

2 अक्‍टूबर को शुरू की गई ये जन संपर्क पदयात्रा 11 अक्टूबर तक पूरे ओडिशा के प्रत्येक वार्ड और पंचायत में आयोजित की जा रही है। बीजद कार्यकर्ता और नेता प्रशिक्षण शिविरों में भी भाग लेंगे, जो सभी विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किए जाएंगे।

गांधी जयंती के अवसर पर बीजद की जन संपर्क पदयात्रा की शुरूआत करते हुए ओडिशा मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा महात्‍मा गांधीजी ने हमें हमेशा प्रेरित किया है। बीजू जनता दल गरीबों, महिलाओं, युवाओं, एससी, एसटी के लिए काम कर रहा है। उन्‍होंने कहा हम महिला सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं। महिला आरक्षण की मांग हमारी पार्टी लंबे से कर रही थी, जो अब पूरी हुई है।

इसके साथ ही सीएम पटनायक ने कहा बीजद स्‍वास्‍थ्‍य कल्‍याण योजना ओडिशा में स्‍वास्‍थ्‍य सेवा के क्षेत्र में एक गेम चेंजर साबित हुई है। ओडिशा ने स्कूल परिवर्तन, खाद्य सुरक्षा और खेलों के विकास के माध्यम से एक मिशाल कायम की है।

मुख्‍यमंत्री पटनायक ने कहा विपक्षी दल ओडिशा के विकास कार्य में बाधा डाला रहे हैं, वे राज्‍य के विकास से खुश नहीं हैं।गलत जानकारियां देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्‍होंने कहा जब चुनाव आता है तो वे ऐसी ही झूठी खबरों और गलत जानकारी का सहारा लेते हैं, ये ही कारण है कि पिछले चुनावों में ओडिशा की जनता ने उन्‍हें नकारा हैं। पटनायक ने विपक्ष पर विकास विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा उन्‍होंने श्री जगन्नाथ और श्रीलिंगराज मंदिर के काम में भी बाधा डालने की कोशिश की। जनता उन्‍हें सत्‍ता नहीं देगी। इसके साथ ही पटनायक ने कहा कि मैं बीजद के कार्यकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वो हमारी सरकारी में राज्‍य में हुए विकास का संदेश पहुंचाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+