पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया गया पूर्व सीएम एन चंद्रबाबू नायडू का जन्मदिन

विजयवाड़ा 21 अप्रैल: तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू बुधवार को 72 साल के हो गए। उन्होंने बुधवार को पार्टी राज्य कार्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इससे पहले उन्होंने यहां इन्द्रकीलाद्री पर्वत पर स्थित देवी कनक दुर्गा मंदिर में जाकर पार्थना व पूजा-अर्चना भी की।

Birthday of former CM N Chandrababu Naidu celebrated across the state

मंदिर के कार्यकारी अधिकारी ब्रमरंब तथा अन्य अधिकारियों ने पूर्व सीएम नायडू का मंदिर परिसर में स्वागत किया। मंदिर के पुजारियों ने पूर्व सीएम को आशीर्वाद दिया और मंदिर में प्रसादम चढ़ाया। इस दौरान तेदेपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक के अत्चन्नाईडू, विधायक गोरंटला बुचैय्या चौधरी, सांसद कनकमेडल, विधान परिषद विधायक बुद्ध वेंकन्ना उनके साथ मौजूद रहे।

एन चंद्रबाबू नायडू का जन्म 20 अप्रैल 1950 को चित्तूर जिले के नरवरिपल्ली गांव में हुआ था। उन्होंने आपनी राजनीतिक करियर कांग्रेस पार्टी से शुरु की तथा बाद में वे अपने ससुर और पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामा राव द्वार गठित तेदेपा में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने (नायडू) ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए देवी दुर्गा का पूजन किया। उन्होंने कहा कि तेदेपा लोगों के साथ हमेशा खड़ी रहेगी।

उल्लेखनीय है कि तेदेपा कार्यकर्ताओं ने चंद्रबाबू नायडू के जन्मदिन को पूरे राज्य में बड़े पैमाने पर मनाया। तेदेपा के नेताओं ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री गांव के लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए बुधवार को एलुरु जिले में नुजविद निर्वाचन क्षेत्र के नेक्कलम गोलागुडेम गांव का दौरा करेंगे। इस दौरान हालांकि जन सेना पार्टी के प्रमुख के पवन कल्याण सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टी के नेताओं ने श्री नायडू को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+