मुख्यमंत्री के महत्वाकांक्षी योजनाओं की गांव में मची धूम
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की महत्वाकांक्षी योजनाओं की गाँव गाँव धूम मची हुई है। ग्रामीणों के बीच ब्रांडिंग करने की जिम्मेदारी जनसंपर्क विभाग को दी गई है। सरकार की योजनाओं की फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जा रही है। फोटो के जरिये ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है। ग्रामीणों को राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन के सम्बंध में अधिकारी फीडबैक भी ले रहे हैं।

इसी कड़ी में बिलासपुर जिलेे के विकासखंड बिल्हा के रिसदा ग्राम में जनसंपर्क विभाग द्वारा छाया प्रदर्शनी सह सूचना शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीणों ने जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन किया। शिविर में छ.ग. शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
प्रदर्शनी में शासन कीजनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका जनमन सहित अन्य प्रचार सामग्री का वितरण किया गया, जिसकी नागरिकों ने काफी सराहना की।
शिविर में आए सरपंच ब्रजेश्वर खांडेल, सुशांत महिलांगे, प्रतीक महिलांगे, सुनील, श सलीम एवं अन्य लोगों में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी शिविर में ली। मालूम हो कि छायाचित्र प्रदर्शनी के माध्यम से छ.ग. शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरूवा, घुरूवा एवं बाड़ी के क्रियान्वयन, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी, राजीव गांधी न्याय योजना, मनरेगा, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान सहित कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं को प्रदर्शित किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications