ओडिशा से धान की खरीद कम करने पर भड़की बीजू जनता दल, करेगी विरोध प्रदर्शन
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजद विधायक अरुण कुमार साहू ने कहा, 'पीएमजीकेएवाई को खत्म करने से न केवल गरीबों को मुफ्त राशन मिलने पर असर पड़ेगा, बल्कि काफी हद तक खरीद भी प्रभावित होगी।

ओडिशा से केंद्र सरकार द्वारा धान की खरीद में कमी को लेकर बीजू जनता दल ने भाजपा को घेरा है। सोमवार को बीजू जनता दल ने केंद्र सरकार की इस उदासीनता को लेकर मंगलवार से तीन दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू करने का फैसला किया। बीजद ने कहा कि धान की खरीद 18 लाख मीट्रिक टन से घटाकर 4 लाख मीट्रिक टन करने से किसान प्रभावित होंगे। इसके अलावा, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) पर रोक लोगों की परेशानी को और बढ़ाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजद विधायक अरुण कुमार साहू ने कहा, 'पीएमजीकेएवाई को खत्म करने से न केवल गरीबों को मुफ्त राशन मिलने पर असर पड़ेगा, बल्कि काफी हद तक खरीद भी प्रभावित होगी। अगर केंद्र सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती है, तो बीजू जनता दल हर जिले और ब्लॉक स्तर पर गवर्नर हाउस के सामने विरोध प्रदर्शन करेगी। हम राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे और अगर हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम विरोध तेज करेंगे।'
इसके अलावा बीजद ने प्रदेश भाजपा सदस्यों पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें संसद में महिला आरक्षण विधेयक पेश करने के लिए आगे आना चाहिए। एक अन्य संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बीजद प्रवक्ता श्रीमयी मिश्रा ने कहा कि उज्ज्वला योजना के तहत मिले अपने गैस सिलेंडर को, राज्य की 90 लाख से अधिक महिलाएं 2021-22 के दौरान रिफिल नहीं करा सकीं।












Click it and Unblock the Notifications