बिहार: दहेज के खिलाफ नीतीश कुमार, 40 नए डिप्टी एसपी से भरें शपथ पत्र

Bihar CM Nitish Kumar, Bihar Police 40 new DySP, Bihar Dowry System, Bihar hindi news, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बिहार पुलिस के 40 नए डीवाईएसपी, बिहार दहेज प्रथा, बिहार हिंदी समाचार,

पटना, 07 अक्टूबर: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दहेज प्रथा के खिलाफ हमेशा सख्त नजर आते हैं। इसी क्रम में बुधवार को उन्होंने बिहार पुलिस को मिले 40 नए पुलिस उपाधीक्षक से दहेज न लेने के शपथ पत्र पर साइन करा लिए। ये शपथ पत्र सिर्फ पुरुषों को ही नहीं बल्कि महिलाओं से भी भरवाया गया है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि अगर इनमें से कोई भी शादी के दौरान लेन-देन में शामिल पाया गया तो बिहार सरकार को इन्हें नौकरी से बर्खास्त करने का पूरा अधिकार होगा।

nitish kumar

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित 64वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा में चयनित इन 40 डीएसपी के प्रमाण पत्र की जांच के बाद इनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकार ने सभी पुरुष और महिला डीएसपी को एक शपथ पत्र भरने को कहा है, जिसमें उन्हें यह अनिवार्य रूप से भरना होगा कि वो न तो एक रूपया दहेज लेंगे, और न ही एक रुपया दहेज देंगे।

इस शपथ पत्र में साफ-साफ लिखा गया है कि अगर दहेज से संबंधित कोई भी आरोप लगते हैं तो बिहार सरकार को आपको नौकरी से बर्खास्त करने का पूरा अधिकार होगा। इन 40 डीएसपी में से 13 महिला हैं। बुधवार को गृह विभाग की आरक्षी शाखा ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। गृह विभाग ने निर्देश दिया है कि सभी अभ्यर्थियों को स्वास्थ्य प्रमाण-पत्र, चल-अचल संपत्ति की विवरणी, पासपोर्ट साइज की दो तस्वीरों के साथ दहेज नहीं लेने और देने संबंधी घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरना होगा।

बिहार सरकार के दहेज संबंधी घोषणा पत्र में साफ लिखा गया है कि अगर आपके खिलाफ दहेज संबंधी कोई भी शिकायत विभाग या न्यायालय में दर्ज कराई जाती है तो नियुक्ति समाप्त करने का बिहार सरकार को पूर्ण अधिकार होगा। इसलिए अगर इन डीएसपी की नियुक्ति के बाद दहेज संबंधी किसी भी तरह की शिकायत की जांच की जाएगी और दोषी करार दिए जाने पर नौकरी समाप्त कर दिया जाएगा।

बिहार गृह विभाग के इस आदेश में कहा गया है कि सभी अभ्यर्थियों को योगदान देने के समय डॉक्टर द्वारा निर्गत मेडिकल सर्टिफिकेट, चल और अचल संपत्ति का पूरा ब्यौरा और पासपोर्ट साइज का लेटेस्ट फोटो देना है। साथ ही यह भी कहा गया है कि वो सभी लोग अपनी या बेटा या बेटी की शादी में दहेज नहीं लेने और न ही देने संबंधी घोषणा पत्र भी सरकार को देंगे। बता दें कि सीएम नीतीश कुमार दहेज को लेकर काफी सख्ती बरतते हैं। नीतीश कुमार शराबबंदी अभियान के बाद दहेज प्रथा के खिलाफ भी विशेष अभियान चला रखा है। उन्होंने बिहार में दहेज प्रथा को रोकने के लिए कई कड़े फैसले लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+