Rajasthan: गहलोत सरकार ने दिए रीको इकाइयों की छूट सीमा को बढ़ाने के आदेश

Rajasthan News: राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश के लिए एक बेहतर माहौल बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीको औद्योगिक क्षेत्र में स्थित इकाइयों को विभिन्न प्रकार की छूट/रियायतें दिए जाने की अवधि 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

CM Ashok Gehlot

राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी के कारण औद्योगिक एवं उनसे जुड़ी इकाइयों को संबल प्रदान करने के उद्देश्य से रीको क्षेत्र में स्थित विभिन्न इकाइयों/प्रतिष्ठानों को छूटें प्रदान करने के लिए रीको एमनेस्टी स्कीम संचालित की जा रही है।

राज्य में निवेश के बेहतर अवसर

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा वित्तीय वर्ष 2022-23 के बजट में रीको एमनेस्टी स्कीम-2022 की घोषणा की गई थी जोकि दिनांक 30 सितंबर 2022 तक प्रभावी रही। इसके पश्चात अब इस योजना का दायरा बढ़ाते हुए विभिन्न छूट एवं रियायतों का लाभ 31 मार्च 2023 तक मिल सकेगा। योजना की अवधि बढ़ाए जाने से विभिन्न औद्योगिक संगठनों एवं नए निवेशकों के लिए राहत मिल सकेगी तथा राज्य में निवेश के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे।

इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा निवेशकों को आकर्षित करने के लिए इन्वेस्ट राजस्थान समिट का आयोजन 7-8 अक्टूबर 2022 को किया गया था। विगत वर्षों में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में निवेश को बढ़ाने के लिए एमएसएमई एक्ट, रिप्स-2019, रिप्स-2022, मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+