Gaya Borewell: गया में 300 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम, NDRF ने 'हुक' से कैसे सुरक्षित निकाला?

Gaya Borewell Rescue: बिहार के गया जिले में गुरुवार (26 जुलाई) की रात हर किसी की सांसें थम गई थीं। तीन साल का मासूम पीयूष खेलते-खेलते 300 फीट गहरे बोरवेल में जा गिरा, लेकिन किस्मत से वह करीब 30-35 फीट की गहराई पर ही अटक गया। ऊपर परिवार रो रहा था तो नीचे मासूम डरा-सहमा हुआ था।

मां और बड़ी मां पाइप के जरिए लगातार उसे हिम्मत देती रहीं। उधर NDRF और SDRF की टीम एक-एक पल से जंग लड़ रही थी। आखिर करीब सात घंटे चले ऑपरेशन के बाद NDRF ने खास 'हुक' तकनीक का इस्तेमाल किया और पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पढ़िए पूरी कहानी सिलसिलेवार तरीके से।

gaya borewell rescue

खेलते-खेलते बोरवेल में गिरा, 30 फीट पर अटकने से बच गई जान

गुरपा थाना क्षेत्र के रंगू नगर में गुरुवार शाम करीब साढ़े सात बजे पीयूष (Piyush borewell accident Bihar) घर के बाहर खेल रहा था। उसकी मां पास में खाट बिछा रही थी और बच्चे के हाथ में मोबाइल था। खेलते-खेलते वह खुले पड़े बोरवेल के पास पहुंच गया और अचानक उसका पैर फिसल गया। देखते ही देखते वह बोरवेल के अंदर चला गया। हालांकि 300 फीट गहरे बोरवेल में वह नीचे तक नहीं पहुंचा। करीब 30 से 35 फीट की गहराई पर उसका शरीर फंस गया। यही उसके लिए सबसे बड़ी राहत साबित हुई, क्योंकि अगर वह और नीचे चला जाता तो बचाना बेहद मुश्किल हो जाता।

ये भी पढे़ं: Bunty Yadav Murder: आरोपी BC का 'एनकाउंटर' या ड्रामा? बैकफुट पर बिहार सरकार, बंटी हत्याकांड में उठे 5 सवाल

पाइप से आती अपनों की आवाज बनी हिम्मत

रेस्क्यू के दौरान सबसे मुश्किल काम बच्चे को शांत रखना था। पीयूष डर के मारे कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। NDRF के जवान उसे हाथ बढ़ाने के लिए कहते रहे, लेकिन वह सहम गया था। इसके बाद उसकी बड़ी मां को बुलाया गया। उन्होंने बोरवेल के मुंह पर जाकर पाइप के जरिए आवाज लगाई, 'बेटा पकड़ लो बाबू... तुमको बिस्कुट देंगे।' अपनों की आवाज सुनकर पीयूष को हिम्मत मिली। परिवार लगातार उससे बात करता रहा ताकि वह घबराए नहीं और रेस्क्यू टीम को भी मदद मिल सके।

पाइप से कोशिश हुई नाकाम, फिर NDRF के 'हुक' ने कर दिखाया कमाल

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और SDRF ने मोर्चा संभाल लिया था। बाद में पटना से NDRF की टीम रात करीब साढ़े बारह बजे मौके पर पहुंची। शुरुआत में पाइप के जरिए बच्चे को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन बोरवेल की बनावट और बच्चे के फंसे होने की वजह से सफलता नहीं मिली। इसके बाद जवानों ने विशेष हुकनुमा डिवाइस यानी 'अंकुशी' का इस्तेमाल किया। इस हुक को बेहद सावधानी से बच्चे के कपड़ों में फंसाया गया और धीरे-धीरे ऊपर खींचकर पीयूष को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

ये भी पढ़ें: Video: बिहार का 'ठेकुआ' पहुंचा यूरोप, स्लोवाकिया के स्पीकर, बोले- क्या स्वाद है, पीएम मोदी ने किया था गिफ्ट

सात घंटे तक हर पल बढ़ती रही चुनौती

रेस्क्यू ऑपरेशन जितना आसान दिख रहा था, हकीकत उससे कहीं ज्यादा कठिन थी। रात का अंधेरा, मौके पर जुटी हजारों लोगों की भीड़ और बेहद संकरी जगह टीम के सामने बड़ी चुनौती थी। NDRF के मुताबिक बच्चे की अपर बॉडी और घुटने मुड़कर फंस गए थे, इसलिए कोई भी उपकरण आसानी से नीचे नहीं पहुंच पा रहा था। राहत की बात यह रही कि पहले से ऑक्सीजन और लाइट की व्यवस्था कर दी गई थी। इसी वजह से बच्चा होश में रहा और रेस्क्यू टीम को ऑपरेशन पूरा करने में मदद मिली।

मोबाइल हाथ में पकड़े रहा पीयूष, बाहर आते ही छूट गया

सबसे दिलचस्प बात यह रही कि पीयूष जब बोरवेल में गिरा तो उसके हाथ में मोबाइल था। करीब सात घंटे तक वह उसी मोबाइल को पकड़े रहा। जैसे ही NDRF के जवान उसे ऊपर खींच रहे थे, आखिरी समय में मोबाइल उसके हाथ से छूटकर फिर बोरवेल में गिर गया। बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच में उसके एक पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फिलहाल प्लास्टर कर उसे घर भेज दिया गया है। डॉक्टरों ने दस दिन बाद दोबारा जांच के लिए बुलाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+