शादी का वादा, होटल ले जाकर बनाए संबंध, अब दे रहा जान से मारने की धमकी! इंस्टाग्राम का प्यार बना जंजाल
Patna Crime News: सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती एक लड़की के जीवन का जंजाल बन गई। जिस लड़के के प्यार में लड़की शादी के सपने सजाए बैठी थी वो शख्स आज उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। मामला पटना का है। 23 साल की एक लड़की की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए एक लड़के से हुई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और फिर शादी के सपनों तक पहुंच गई। लेकिन जिस रिश्ते को लद्कि ने जिंदगीभर का साथ समझा था, वही उसके लिए बड़ा सदमा बन गया।
पटना की इस लड़की का आरोप है कि एक युवक ने शादी का भरोसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन जब लड़की ने घरवालों से शादी की बात करने का दवाब बनाया तब उसने साफ इनकार कर दिया। लड़की का यह भी दावा है कि विरोध करने और कानूनी कार्रवाई की बात कहने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। कोई सहारा ना दिखने पर लड़की मामले की शिकायत करने महिला थाना पहुंची। शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब जानते हैं कैसे शुरू हुआ ये पूरा मामला...

इंस्टाग्राम पर हुई जान पहचान, होटल में ले जाकर बनाए संबंध
पीड़िता, जो गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की रहने वाली है, ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ समय पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम पर एक लड़के से हुई। लड़का सकसोहरा का रहने वाला है और उसका नाम हर्ष राज है। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। इस दौरान आरोपी पीड़िता को लगातार शादी का भरोसा देता रहा।
ये भी पढ़ें: पटना के बंटी किडनैपिंग-मर्डर केस के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, हत्या के बाद नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश
लड़की द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी हर्ष ने 14 जनवरी, 17 फरवरी, 5 अप्रैल और 4 मई को लड़की से मिलने पटना आया। हर बार वह लड़की को लेकर श्रीकृष्णापुरी थाना क्षेत्र के बोरिंग रोड में एक होटल में ले गया। होटल में उससे प्यार-मोहब्बत की बातें कर के, शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। लड़की का आरोप है कि जब भी उसने आपत्ति जताई, आरोपी लड़के ने जल्द से जल्द शादी करने का आश्वासन देकर उसे मना लिया।
शादी से किया इनकार, जान से मारने की दी धमकी
लड़की का कहना है कि बाद में जब उसने शादी की तारीख तय करने की बात लड़के से की तो उसका व्यवहार बदल गया। पहले उसने बातचीत करनी कम कर दी। बार-बार बात करने की कोशिश करने के बाद उसने फिर शादी करने से साफ इनकार कर दिया। लड़की ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने कहा कि वह केवल उसका इस्तेमाल कर रहा था और अब कोई रिश्ता नहीं रखना चाहता। जब लड़की ने कानूनी कार्रवाई की बात की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।
पीड़िता का कहना है कि उसने न्याय की उम्मीद में आरोपी के परिजनों से भी संपर्क किया, लेकिन वहां से कोई सहायता नहीं मिला। इसके बाद उसने महिला थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर हर्ष राज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें: सेक्स रैकेट के विरोध में बंटी की बेरहमी से हत्या? किडनैपिंग के 5 दिन बाद NH किनारे मिला सड़ा गला शव


Click it and Unblock the Notifications
