Devendra Fadnavis छोड़ेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी! इस दिग्गज नेता का बड़ा दावा, ये भी बताया कौन बनेगा CM?

Devendra Fadnavis: पिछले काफी समय से खबर आ रही है कि पीएम मोदी की कैबिनेट में बदलाव होने वाला है, जिसके तहत कुछ मंत्रियों के मंत्रालय में फेर बदल हो सकता है और कुछ पुराने दिग्गजों की पीएम की टीम में वापसी हो सकती है, जिसमें अनुराग ठाकुर और स्मृति ईरानी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं लेकिन शुक्रवार को मोदी कैबिनेट को लेकर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने ऐसा बयान दिया जिसने न्यूज रूम से लेकर सोशल मीडिया तक पर हलचल पैदा कर दी है।

द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक नागपुर में मीडिया से रुबरू हुए संजय राउत ने कहा कि 'अगले एक-दो महीनों के अंदर केंद्र के कैबिनेट के अंदर फेरबदल होने वाला है, जिसका असर महाराष्ट्र की राजनीति पर भी पड़ेगा, या यूं कह लें कि बहुत बड़ा दिखेगा।'

Devendra Fadnavis

Devendra Fadnavis छोड़ेंगे मुख्यमंत्री की कुर्सी! संजय राउत का दावा

उन्होंने कहा कि 'मैं दावे के साथ कह रहा हूं कि हो सकता है कि राज्य में सीएम ही बदल जाए, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को राष्ट्रीय स्तर की भूमिका में दिल्ली भेजा सकता है और यहां के सीएम की कुर्सी भाजपा के किसी वरिष्ठ नेता को सौंपी जा सकती है।'

कौन बनेगा महाराष्ट्र का सीएम?

अब संजय राउत ने ये दावा किस आधार पर किया है इस पर कोई टिप्पणी नहीं की और ना ही उन्होंने ये क्लिकर किया कि अगर वाकई में देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ते हैं तो फिर उनकी जगह बीजेपी का कौन सा नेता यहां का मुख्यमंत्री बनेगा? लेकिन उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली पैदा कर दी है और लोग तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं।

Devendra Fadnavis

'संजय राउत केवल अफवाएं फैलाते हैं', भड़के लोग

तो वहीं कुछ लोग संजय राउत पर अफवाह फैलाने का भी आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि 'अपनी पार्टी की ओर से संजय राउत के पास कुछ बोलने को है नहीं इसलिए उन्होंने यूं ही शगूफा छोड़ दिया है।' मालूम हो कि संजय राउत नागपुर 'राम रक्षा' विरोध प्रदर्शन की तैयारी की समीक्षा करने पहुंचे थे।

18 जुलाई से 'राम रक्षा' विरोध प्रदर्शन

ये विरोध प्रदर्शन 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। ये प्रदर्शन अयोध्या में हुए चंदा चोरी के विरोध में किया जा रहा है। जिसका निमंत्रण आरएएसस को भी भेजा गया है। इस प्रदर्शन में नागपुर समेत 11 जिले के सेना (UBT) के कार्यकर्ता शामिल होंगे। फिलहाल संजय राउत के इस दावे पर बीजेपी की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

Devendra Fadnavis

एक नजर सीएम Devendra Fadnavis के अब तक के सफर पर?

  • 22 जुलाई 1970 को नागपुर में जन्मे देवेंद्र फणनवीस का पूरा नाम देवेन्द्र गंगाधरराव फडणवीस है।
  • वो इस वक्त महाराष्ट्र के 18वें मुख्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।
  • वो इस पद पर 5 दिसंबर 2024 से विराजमान हैं।
  • वे पहली बार महाराष्ट्र के सीएम 31 अक्टूबर 2014 को बने थे, तब उनकी उम्र 44 साल थी।
  • वो शरद पवार के बाद महाराष्ट्र के इतिहास में दूसरे सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं।
  • उन्होंने साल 2022 से 2024 तक एकनाथ शिंदे सरकार में अजीत पवार (2023 से) के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री के रूप में काम किया है।
  • 2019 से 2022 तक वो महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
  • वे 2009 से महाराष्ट्र विधानसभा में नागपुर दक्षिण पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
  • वे 1997 से 1999 तक नागपुर के महापौर भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+