इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कॉन्क्लेव 2023 में भुवनेश्रवर ने जीता ईस्टर्न रीजन में बेस्ट स्मार्ट सिटी का अवार्ड
इंडिया स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 में ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर को 'पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी' का पुरस्कार से नवाजा गया है। राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के द्वारा किए गए प्रयासों की बदौलत भुवनेश्वर को स्मार्ट सिटी का अवार्ड मिला। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने भुवनेश्ववर को ये 'पूर्वी क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्मार्ट सिटी' अवार्ड देते हुए मुख्यंत्री नवीन पटनायक की दूरदर्शी सोच की तारीफ की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भुवनेश्वर को स्मार्ट सिटी में बदलने के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के दूरदर्शी नेतृत्व के साथ नवाचार, समावेशी शहरी विकास के प्रति शहर के अटूट समर्पण की तारीफ करते हुए इस सम्मानित किया।
इसके अलावा भुवनेश्वर को 'पार्टनर एमएसआई अवार्ड' भी मिला है। ये अवार्ड हनीवेल ऑटोमेशन को भुवनेश्वर स्मार्ट सिटी लिमिटेड परियोजना में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। स्मार्ट सिटी पहल को आगे बढ़ाने में नवाचार और उत्कृष्टता के प्रति हनीवेल की प्रतिबद्धता ने समुदाय पर गहरा प्रभाव डाला है।
ये पुरस्कार समारोह इंदौर में इंडिया स्मार्ट सिटीज़ कॉन्क्लेव 2023 में आयोजित किया गया था। जिसमें इंदौर ने सबको पछाड़ते हुए स्मार्ट सिटी का अवार्ड जीता है।
स्मार्ट सिटी कॉन्क्लेव 2023 एक ऐसा कार्यक्रम है जिसका बेसब्री से इंतजार किया जाता है। येसरकारी अधिकारियों, शहरी योजनाकारों, उद्योग जगत के नेताओं और विशेषज्ञों को एक प्लेटफार्म देता है। यह प्रोग्राम अत्याधुनिक रणनीतियों और नवाचारों पर चर्चा को बढ़ावा देने, हितधारकों को एकजुट करने में मदद करता है।
प्रौद्योगिकी के साथ परंपरा के मिश्रण के लिए मशहूर भुवनेश्वर ने अब खुद को स्मार्ट शहर में बदल दिया है। सरकार के प्रयास से ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर एक मॉडल स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है,जिसका भविष्य और उज्जवल ,टिकाऊ शहर होगा।












Click it and Unblock the Notifications