जमीन के खेल में प्रदेश का बहुत नुकसान पहुंचाया भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने: दुष्यंत चौटाला

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल के स्टाम्प ड्यूटी, आबकारी और राजस्व कलेक्शन से हमारी 3 साल की सरकार का प्रदर्शन हर लिहाज में बेहतर है।

Bhupinder Singh Hooda has caused a lot of damage to the state in the game of land Dushyant Chautala

प्रदेश के राजस्व आंकड़ों को लेकर हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को खुली चुनौती दी है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा के 10 साल के कार्यकाल के स्टाम्प ड्यूटी, आबकारी और राजस्व कलेक्शन से हमारी 3 साल की सरकार का प्रदर्शन हर लिहाज में बेहतर है। वे रोहतक में पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इस दौरान डिप्टी सीएम ने पूर्व कांग्रेस पर कई सवाल उठाए।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज हमने तीन साल में ही पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के दस साल के कार्यकाल के मुकाबले राजस्व इंफ्रास्ट्रक्चर में बहुत सुधार करके दिखाया है। दुष्यंत चौटाला ने भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती देते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री किसी भी मंच पर अपने 10 साल के कार्यकाल के दौरान का स्टाम्प ड्यूटी, आबकारी राजस्व का डाटा एकत्रित करके लेकर आएं और हम अपने तीन साल का डाटा लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बावजूद आज प्रदेश का टैक्स कलेक्शन कांग्रेस सरकार के समय से बेहतर है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा को सत्ता हासिल हाथ से जाने की हताशा है और वे ऐसे आदमी है कि राज में आने की फ्रस्ट्रेशन में कुछ भी कर सकते है।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज बीजेपी-जेजेपी गठबंधन को करीब साढ़े तीन साल हो गए है और कांग्रेस शुरू से ही हमारे गठबंधन पर चर्चा करती आ रही है जो कि उनकी फ्रस्ट्रेशन है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा हमें बच्चा बता रहे है। 35 साल के युवा उनकी तरह बूढ़े तो नहीं हो सकते। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आज गठबंधन को लेकर सीएम और मुझे कोई संशय नहीं है। हम प्रभावी ढंग से जनता के विकास के लिए काम कर रहे है। कोरोना और किसान आंदोलन के बावजूद प्रदेश निरंतर प्रगति के पथ पर चल रहा है।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगे चुनाव में हमारे खिलाफ बहुत सारी बयानबाजियां देखने को मिलेगी। उन्होंने कहा कि शुरू से मुझ पर बिना किसी तथ्य के बेबुनियादी आरोप लगाए जा रहे है लेकिन हमने निरंतर प्रदेश हित में सुधार किए है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जो लोग रजिस्ट्री घोटाले की बात करते है उनसे पूछना चाहिए कि उनके राज में राजस्व 1200 करोड़ के करीब था, जो आज 10 हजार करोड़ तक कैसे पहुंचा है ? पहले रातों-रात अवैध कॉलोनियों की अनुमति मिल जाती थी जबकि ऐसी व्यवस्था आज के दिन नहीं है। डिप्टी सीएम ने कहा कि उन लोगों की सरकारों में किसानों को प्रताड़ित किया जाता था लेकिन आज ई-भूमि के माध्यम से किसानों की मर्जी से ही जमीन खरीदी जाती थी। उन्होंने कहा कि उनकी तरह कानून बदलकर प्राइवेट लोगों को जमीन देने से लाभ नहीं मिलता। रोहतक में अधिग्रहित भूमि रिलीज का मामले में आज भी सुप्रीम कोर्ट का निर्णय पेंडिंग है। इसे क्यूं दबाया गया था ? किसानों की जमीन लेने पर सबसे बड़ी जांच होनी थी।

इनेलो नेता अभय सिंह एक बयान के सवाल पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि साढ़े तीन साल में उन्हें मेरे सिवाय और कुछ नहीं दिखा। उन्होंने कहा कि जिन्होंने उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जेल में डाला था, आज उनके साथ इनेलो का गठबंधन करना विचाराधीन है। इसके पीछे बस एक यही सोच है कि जेजेपी को कैसे रोका जाए। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि जेजेपी और इनेलो पूरी तरह अलग है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जेजेपी चौधरी देवीलाल के विचारों पर आगे बढ़ रही है और उनके विजन को आज गठबंधन सरकार आगे ले जाकर जा रही है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशवासियों से एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार ने वैक्सीन ड्राइव चलाकर प्रदेश के नागरिकों को कोरोना से सुरक्षित किया है। दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं करने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+