भूपेश सरकार ने दिलाई छत्तीसगढ़ को पहचानः शकुंतला

रायपुर, 29 मार्च: पलारी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत छेरकापुर में आयोजित श्री अखंड नवधा रामायण कार्यक्रम में रविवार को संसदीय सचिव शकुंतला साहू सम्मिलित हुईं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव ने कहा कि हमें प्रभु श्रीरामचंद्र के दिखाए मार्ग पर चलकर रामायण में दी गई सीखों को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल सरकार भी प्रभु श्रीराम के मार्ग, सत्य के मार्ग व अध्यात्म के मार्ग में चलकर जनभावनाओं के अनुरूप सर्वजन हितार्थ विकास के कार्य कर रही है।

Bhupesh Sarkar has given recognition to Chhattisgarh: Shakuntala

उन्होंने कहा कि शासन रामवन गमन पथ को विकसित कर रही है। माता कौशल्या की जन्मस्थली चंदखुरी का विकास किया जा रहा है। उपस्थितजनों से एक बार चंदखुरी दर्शन करने निवेदन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश छत्तीसगढ़ विकास को माडल के रूप में पूरे देश में पहचान दिलाई है।

पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी पलारी व सरपंच छेरकापुर गणेश शंकर जायसवाल तथा जनपद सदस्य दीपक साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर रामायण में दी गई सीखों को अपने दैनिक जीवन मे आत्मसात करने की बात कही। विधायक शकुंतला साहू ने रामायण समिति की मांग पर ग्राम पंचायत छेरकापुर में भोजनालय भवन निर्माण के लिए पांच लाख की घोषणा की। इस दौरान सीताराम साहू अध्यक्ष साहू समाज रोहांसी परिक्षेत्र, ओमकुमार साहू, मंतराम साहू, शिव सेन, संतोष साहू, थानुराम साहू, दुखित राम साहू, तीज राम साहू, भोलाराम साहू, खूबचंद साहू, लखेश्वर साहू, श्यामलाल साहू, खेलकुमार साहू, पंचराम ध्रुव, आत्माराम यादव, खिलावन साहू, माणिक राम वर्मा, हिराऊ राम साहू, भानु साहू, नारायण साहू, मानाराम जायसवाल, दुलीचंद साहू, पंचम साहेब, देवक पटेल व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+