भिवानी में मारे गए दोनों मृतकों के परिवार को 20-20 लाख रुपये देगी गहलोत सरकार
सीएम अशोक गहलोत से शिष्टमंडल ने मुलाक़ात की और सख़्त कार्रवाई का भरोसा दिया, यही नहीं भिवानी में मारे गए दोनों मृतकों के परिवार को राजस्थान सरकार 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देगी।

Rajasthan: हरियाणा के भिवानी में भरतपुर के दो मुस्लिम नौजवानों को अगवा करने और ज़िंदा जलाने के मामले में राजस्थान की मंत्री जाहिदा खान ने परिजनों के साथ सीएम अशोक गहलोत से मुलाक़ात की। शनिवार को तक़रीबन 21 लोगों का एक डेलिगेशन इस मामले में राज्य के सीएम अशोक गहलोत से मिला। जानकारी के मुताबिक़, 21 लोगों का शिष्टमंडल इस मामले को लेकर जयपुर पहुंचा। नासिर और जुनैद के घरवालों ने सीएम से इस मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की. इस मौक़े पर जुनैद के भाई इस्माइल ने कहा कि इस मामले पर सियासत नहीं होनी चाहिए और न ही इसे हम हिन्दू-मुस्लिम से जोड़ना चाहते हैं. ये एक घिनौना अपराध है. हम सिर्फ़ इंसाफ़ चाहते हैं।
सीएम ने दिया सख़्त कार्रवाई का भरोसा
सीएम अशोक गहलोत से शिष्टमंडल ने मुलाक़ात की और सख़्त कार्रवाई का भरोसा दिया, यही नहीं भिवानी में मारे गए दोनों मृतकों के परिवार को राजस्थान सरकार 20-20 लाख रुपये का मुआवजा देगी। गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री जाहिदा खान ने ने बताया इस मामले में गहलोत सरकार संवेदनशील है। हमने जांच के लिए एक कमेटी बनाई है, दोनों पीड़ित परिवार को 20-20 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसके अलावा पीड़ित परिवारों के सदस्यों को सरकारी नौकरी भी दी जाएगी। गहलोत सरकार में मंत्री जाहिरा खान ने कहा कि पीड़ित परिवार पुलिस की जांच से खुश है, एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
हरियाणा-राजस्थान पुलिस साथ कर रहीं काम: गहलोत
वहीं इस घटना को लेकर सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भरतपुर के घाटमीका निवासी दो लोगों की हरियाणा में हत्या निंदनीय है, राजस्थान एवं हरियाणा पुलिस समन्वय बनाकर कार्रवाई कर रही हैं।
ये है मामला
बता दें कि राजस्थान के भरतपुर से दो मुस्लिम नौजवानों को अग़वा करने के बाद हरियाणा के भिवानी ज़िले में गाड़ी समेत ज़िंदा जलाने की ख़बर से दहशत फैल गई थी. गुरुवार की सुबह उस वक़्त अफरा-तफरी मच गई जब स्थानीय लोगों ने एक जली हुई बोलेरो गाड़ी और उसमें दो लोगों के जले हुए कंकाल को देखा.पिछले दिनों घाटमीका के दो युवकों को अग़वा किया गया था. इसके बाद हरियाणा के भिवानी जिले में दोनों नौजवानों के जले हुए शव बुलेरो गाड़ी में मिले थे. पुलिस ने इस मामले में एक मुल्ज़िम को गिरफ्तार कर किया है।












Click it and Unblock the Notifications