पंजाब: आम और खास के लिए कानून एक समान, अब पुलिस जांच में नहीं होगी देरी, एक्शन में सीएम मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान सत्ता में आने से पहले ही अपने इरादे साफ कर चुके थे। ऐसे में अब पुलिस, विजिलेंस और STF अधिकारियों की बैठक लेते हुए उन्होंने जांच में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

punjab government

पंजाब की आबोहवा अब बदलने लगी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में सूबे के अंदर एक के बाद एक बड़े परिवर्तन किए जा रहे हैं। आम आदमी पार्टी की मान सरकार ने पंजाब में क्राइम कंट्रोल करने का काम किया है। इसी के तहत अब सीएम मान ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अहम निर्देश दिए।

भ्रष्टाचार, नशेबाजी और बदमाशों पर मान सरकार सख्त रुख अपनाए हुए हैं। ऐसा कोई भी दिन नहीं जाता, जब कोई गैंगस्टर पुलिस की गिरफ्तार में ना आया हो। पंजाब पुलिस ने नशा तस्करों पर भी लगाम लगाने का काम किया है। इसके अलावा भ्रष्ट नेताओं-कर्मचारियों पर भी मान सरकार की कार्रवाई जारी है।

इस बीच अब सीएम मान ने पुलिस अफसरों को केस टाइम पर हल करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस जांच पर सख्ती दिखाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पुलिस, विजिलेंस और एसटीएम के अफसरों को रडार पर लेना शुरू कर दिया है।

मान सरकार ने तीनों यूनिट के कर्मचारी और अधिकारियों के केस टाइम पर हल करने के आदेश जारी किए हैं। सीएम ने अपने शब्दों से साफ कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति है। ऐसे में किसी भी व्यक्ति जो आम हो या फिर खास दोनों के लिए कानून बराबर है।

मीटिंग के बाद सीएम मान ने इस संबंध में गृह सचिव, DGP समेत अन्य अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसी के साथ पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने भी गंभीर और हाई प्रोफाइल मामलों की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करने की सख्त हिदायत दी है।

विजिलेंस के अंडर में कई हाई प्रोफाइल केस

आपको बता दें कि जब से मान सरकार ने पंजाब की सत्ता संभाली है, तब से भ्रष्टाचार और अपराधियों के खिलाफ उनकी ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। इसी के तहक पंजाब विजिलेंस ब्यूरो धड़ाधड़ एक्शन ले रही है। कई गंभीर मामलों में पंजाब कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री और नेताओं समेत रिटायर्ड अफसरशाही के मामलों की जांच जारी है।

ऐसे में साफ है कि इन मामलों की जांच में तेजी लानी है। यहां तक की अब सीएम भगवंत मान खुद संबंधित अधिकारियों से वक्त-वक्त पर जांच रिपोर्ट लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+