भगवंत मान बोले- Delhi-Katra Expressway करेगा विकास के नये दौर की शुरूआत
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली-कटरा दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे राज्य में बेमिसाल विकास एवं खुशहाली के नये दौर की शुरुआत करेगा। इस परियोजना के काम की समीक्षा करने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ गए मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना पर काम जल्द पूरा किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को समर्थन और सहयोग दिया है। मान ने कहा कि यह परियोजना क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगी, साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खोलेगी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह परियोजना राज्य में व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देगा, जिससे पंजाब देश भर में से अग्रणी राज्य बन कर उभरेगा। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के दख़ल के साथ इस परियोजना पर काम में और तेज़ी आएगी, जिससे पंजाब की अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी।
मान ने यह भी कहा कि यह राजमार्ग इस क्षेत्र में आर्थिक गतिविधि के लिए बढ़ावा देने के साथ-साथ श्रद्धा भेंट करने के लिए माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि इस अहम परियोजना के मुकम्मल होने के बाद दिल्ली से पंजाब और जम्मू-कश्मीर जाने वाले ख़ास तौर पर माता वैष्णो देवी धाम जाने वाले यात्रियों के समय और पैसे की बचत होगी। उन्होंने कहा कि यह 254 किलोमीटर लम्बा राजमार्ग 11,510 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहा है और यह पंजाब के नौ जिलों जालंधर, संगरूर, मालेरकोटला, पटियाला, कपूरथला, लुधियाना, अमृतसर, तरन-तारन और गुरदासपुर में से गुज़रेगा।
एक्सप्रेस-वे कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस-वे से आरंभ होगा। इसका 137 किलोमीटर का हिस्सा हरियाणा में पड़ेगा। पंजाब में यह एक्सप्रेस-वे 399 किलोमीटर लंबा होगा। इसमें से 296 किमी का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। 135 किलोमीटर का हिस्सा जम्मू-कश्मीर में पड़ेगा। इसमें से 120 किमी पर काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications