Adampur By-Election 2022: स्वास्थ्य, शिक्षा और प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के लिए AAP पर करें भरोसा- भगवंत मान

हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए भगवंत मान ने कहा कि देश भर में बदलाव की हवा बह रही है।

Adampur By-Election 2022: हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) पहुंचे। आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी को वोट देने की अपील करते हुए भगवंत मान ने कहा कि देश भर में बदलाव की हवा बह रही है। गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के लोग इस बदलाव के हिस्सेदार बनने के लिए उत्साहित हैं।

Bhagwant Mann

भगवंत मान ने दमपुर सीट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सतिंदर सिंह समर्थन में जोर-शोर से प्रचार किया। सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोगों ने हम पर विश्वास कर वोट दिया। अब हम इस विश्वास को टूटने नहीं देंगे। उन्होंने आगे कहा कि अब बारी हरियाणा की है। इस बदलाव का बयार आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से बहेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग अगर बढ़िया स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं के साथ-साथ बेहतर प्रशासन चाहते हैं, तो हम पर विश्वास करें, इस भरोसे को टूटने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में शुरू हुआ 'मोहल्ला क्लीनिक' का क्रांतिकारी कदम अब पंजाब में 'आम आदमी क्लीनिक' के रूप में सफलता के नए आयाम सृजन कर रहा है।

भगवंत मान ने कहा कि दिल्ली के शिक्षा मॉडल की पूरी दुनिया में धाक जमी हुई है और अब पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में अहम बदलाव किए जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि इस समय देश राजनीतिक बदलाव की ओर बढ़ रहा है। सीएम मान ने आगे कहा कि गुजरात, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा में जीत के बाद इन राज्यों में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलावों से लोगों को राहत दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+