'आम आदमी पार्टी कभी ‘सर्वे’ में नहीं आती, सीधा ‘सरकार’ में आती है', गुजरात में बोले भगवंत मान
गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के तमाम नेता प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार गुजरात में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। भगवंत मान ने गुजरात में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि AAP सर्वे में नहीं, सीधा सरकार में आती है।

जनसभा में सीएम मान ने कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं कि पंजाब से भाजपा को कैसे दूर किया, मैं उन्हें बताता हूं कि झाड़ू का काम कीचड़ साफ करना, हमने दिल्ली और पंजाब से कीचड़ साफ़ कर दिया, फिर कमल उगेगा ही नहीं।
इतिहास देख लो-
— AAP (@AamAadmiParty) November 6, 2022
आम आदमी पार्टी कभी ‘सर्वे’ में नहीं आती, सीधा ‘सरकार’ में आती है।
-CM @BhagwantMann #GujaratMeinKejriwal pic.twitter.com/tPNS4Y59fJ
जानिए क्या बोले भगवंत मान
जनसभा को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पत्रकारों ने मुझसे पूछा कि कितने सीटें आ रही हैं? मैने उन्हें जवाब देते हुए कहा कि हम सर्वे में नहीं आते, हम सीधे सरकार में आते हैं।












Click it and Unblock the Notifications