महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर पहुंचे सीएम भगवंत मान, ईश्वर से मांगा आशीर्वाद
श्री महालक्ष्मी मंदिर के शिवालय में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज जालंधर पहुंचे। जानकारी के अनुसार सी.एम. मान आज महाशिवरात्री के मौके पर शहर के श्री महालक्षमी मंदिरव श्री देवी तालाब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की पूजा करते हुए उनका आर्शीवाद प्राप्त किया और राज्य की शान्ति, प्रगति व समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर मंदिर कमेटी द्वारा उनका स्वागत किया गया। सी.एम. मान के साथ एम.एल. रमन अरोड़ा भी मौजूद रहे। इस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली।
मुख्यमंत्री ने आज दोपहर मंदिरों में दर्शन कर लोगों को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि लोगों को सत्य की खोज की दिशा में प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है जो भगवान शिव द्वारा प्रतिपादित परम चेतना की ओर ले जाती है। यह त्योहार महान भारतीय सभ्यता के आधारशिला के रूप में जाने जाने वाले धर्मनिष्ठा, भक्ति, आपसी प्रेम और सद्भाव के मूल्यों पर जोर देता है।
श्री महालक्ष्मी मंदिर के शिवालय में पूजा करने के बाद मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि यह त्योहार राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की भावना को और मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि यह त्योहार समाज के सभी वर्गों के बीच शांति और सद्भावना के एक नए युग की शुरूआत करेगा। इस दौरान भगवंत मान ने शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर व श्री महालक्ष्मी मंदिर में माथा टेका और मां दुर्गा से प्रदेश की और अधिक जोश व लगन से सेवा करने का आशीर्वाद लिया।
मुख्यमंत्री ने पूरी विनम्रता और समर्पण के साथ राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें अपार शक्ति देने के लिए ईश्वर से आशीर्वाद मांगा। उन्होंने एक सामंजस्यपूर्ण समाज बनाने के लिए जाति, रंग, पंथ और धर्म की परवाह किए बिना राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए प्रार्थना की। भगवंत मान ने कहा कि समाज में प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का भाव हर कीमत पर कायम रहेगा और हमेशा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगा।
यह भी पढ़ें- पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की तेलंगाना के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ












Click it and Unblock the Notifications