पंजाब के सीएम भगवंत मान ने की तेलंगाना के जल संरक्षण मॉडल की तारीफ
मुख्यमंत्री ने बताया कि तेलंगाना ने इस बहु-समर्थकीय रणनीति की मदद से भूजल के स्तर को ऊंचा उठाकर अपनी समूची सिंचाई प्रणाली की कायाकल्प की है।

पंजाब में भूजल के स्तर को और गिरने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस कीमती प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण और राज्य में भूजल के रीचार्ज की रफ्तार तेज करने के लिए तेलंगाना मॉडल लागू करने का ऐलान किया है।
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जल संसाधन के तेलंगाना मॉडल का विश्लेषण करने हैदराबाद पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी मॉडल है, जिसका मंतव्य भूजल के स्तर को ऊपर उठाने के लिए पानी के रीचार्ज की रफ्तार तेज करना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में भूजल को बचाने के लिए गांवों में छोटे-छोटे डैम बनाए हैं। इसके नतीजे के तौर पर गांवों में भूजल का स्तर दो मीटर तक ऊपर आ गया है। आने वाली पीढिय़ों के लिए भूजल को बचाने हेतु इस मॉडल को पंजाब में लागू करना आज के समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल के विश्लेषण का हमारा एकमात्र मकसद आने वाली पीढिय़ों के भले के लिए भूजल के गिरते स्तर को बचाना है।
मान को डैमों के दौरे के दौरान तेजी से घट रहे भूजल को बचाने की नई तकनीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने पानी बचाने और भूजल के स्तर को बढ़ाने के इस नए और अलग ढंग की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि तेलंगाना ने इस बहु-समर्थकीय रणनीति की मदद से भूजल के स्तर को ऊंचा उठाकर अपनी समूची सिंचाई प्रणाली की कायाकल्प की है। इन प्रयासों में माइनर सिंचाई टैंकों (एम.आई.टी.) की बहाली, बड़े और दरमयाने प्रोजैक्टों को एम.आई. टैंकों के साथ जोडऩा और कृत्रिम रिचार्ज ढांचे जैसे कि चैक डैम, परकोलेशन टैंक, रिचार्ज शाफ्ट और अन्य विधियों का निर्माण शामिल है। भगवंत मान ने कहा कि हमारे किसानों के कल्याण और खुशहाली के लिए भूजल का सावधानीपूर्वक प्रयोग किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को तेलंगाना के माहिरों की सलाह के साथ पंजाब में अपनाने की संभावना तलाशी जाएगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त












Click it and Unblock the Notifications